1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कुंबले के कोच बनने पर सहवाग, धवन, बेदी की बधाई

कुंबले के कोच बनने पर सहवाग, धवन, बेदी की बधाई

 Written By: IANS
 Published : Jun 24, 2016 01:14 pm IST,  Updated : Jun 24, 2016 01:14 pm IST

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिए अनिल कुंबले के चयन के फैसले का स्वागत करते हुए क्रिकेट जगत की हस्तियों ने ट्विटर के जरिये उन्हें बधाई दी। इनमें पूर्व सलामी बल्लेबाज

Anil-Kumble- India TV Hindi
Anil-Kumble

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिए अनिल कुंबले के चयन के फैसले का स्वागत करते हुए क्रिकेट जगत की हस्तियों ने ट्विटर के जरिये उन्हें बधाई दी। इनमें पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, दिग्गज स्पिन गेंदबाज बिशन सिंह बेदी और भारत के वर्तमान बल्लेबाज शिखर धवन के नाम शामिल हैं।

सहवाग ने ट्वीट किया, "भारतीय टीम के लिए खुशखबरी। बधाई हो अनिल कुंबले। घायल होने के बावजूद खेलने वाले खिलाड़ी का कोच बनना खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा होगी।"

भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन ने 45 वर्षीय कुंबले को बधाई देते हुए कहा, "भारतीय टीम का कोच बनने के लिए बधाई हो सर।"

कुंबले की भारतीय क्रिकेट टीम के कोच पर नियुक्ति को लेकर अपनी खुशी जताते हुए दिग्गज स्पिन गेंदबाजी बेदी ने कहा, "बधाई हो बेटे कुंबले। आप इस सम्मान के योग्य हैं।"

इसके अलावा केविन पीटरसन ने भी ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने कहा, "भारतीय टीम के नए कोच अनिल कुंबले। एक शानदार व्यक्ति के लिए बेहतरीन खबर। शुभकामनाएं।"

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले और विश्व में इस सूची में तीसरे स्थान पर रहने वाले कुंबले जुलाई में वेस्टइंडीज के दौरे पर जाने वाली टेस्ट टीम के साथ जुड़ेंगे। वेस्टइंडीज में भारत को चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल