1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चोटिल ऋद्धिमान साहा पूरी टेस्ट सिरीज़ से बाहर, जानिए उनकी जगह किस विकेटकीपर को मिली टीम में जगह

चोटिल ऋद्धिमान साहा पूरी टेस्ट सिरीज़ से बाहर, जानिए उनकी जगह किस विकेटकीपर को मिली टीम में जगह

 Written By: Shradha Bagdwal
 Published : Jan 16, 2018 11:52 am IST,  Updated : Jan 16, 2018 01:09 pm IST

साहा के 11 जनवरी को प्रैक्टिस के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। बीसीसीआई ने आगे भी उनकी फिटनेस पर नजर बनाए रखेगी।

 ऋद्धिमान साहा - India TV Hindi
ऋद्धिमान साहा

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा चोट की वजह से दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में पार्थिव पटेल को मौका मिला। अब बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर बताया है कि साहा पूरी टेस्ट सिरीज़ से बाहर हो गए हैं और वो जोहान्सिबर्ग में होने वाले सिरीज़ के आखिरी टेस्ट में भी नहीं खेल पाएंगे।

बोर्ड ने कहा कि दोनों टीमों के बीच न्यू वांडर्स स्टेडियम में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट से पहले ही कार्तिक टीम के साथ शामिल हो जाएंगे। सेंचुरियन में जारी दूसरे टेस्ट मैच से पहले ही साहा को मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हुई थी। वह बोर्ड की मेडिकल टीम की देखरेख में हैं। 

बयान में कहा गया, "गुरुवार को टीम के साथ अभ्यास के दौरान साहा को मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हुई थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन पर ध्यान रख रही है।" सेंचुरियन में जारी दूसरे टेस्ट मैच में पार्थिव पटेल विकेटकीपर की भूमिका निभा रहे हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल