1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Video: सीपीएल में पाकिस्तानी गेंदबाज को गले लगाते हुए शाहरुख खान का वीडियो वायरल

Video: सीपीएल में पाकिस्तानी गेंदबाज को गले लगाते हुए शाहरुख खान का वीडियो वायरल

 Reported By: IANS
 Published : Sep 07, 2019 09:04 am IST,  Updated : Sep 07, 2019 09:04 am IST

पाकिस्तान के युवा तेज गेंजबाज मोहम्मद हसनैन ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के अपने पहले मैच में ही ऐसा प्रदर्शन किया कि शाहरुख खान उनके प्रशंसक बन गए।

Video: सीपीएल में...- India TV Hindi
Video: सीपीएल में पाकिस्तानी गेदंबाज को गले लगाते हुए शाहरुख खान का वीडियो वायरल Image Source : TWITTER/CPL

पाकिस्तान के युवा तेज गेंजबाज मोहम्मद हसनैन ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के अपने पहले मैच में ही ऐसा प्रदर्शन किया कि भारतीय अभिनेता शाहरुख खान उनके प्रशंसक बन गए।

'रोजनामा पाकिस्तान' की रिपोर्ट के अनुसार, हसनैन ने सीपीएल में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (टीकेआर) को जीत दिलाई। उन्होंने विपक्षी सेंट कीट्स एंड नेविस पैट्रियाट्स के तीन खिलाड़ियों के विकेट झटके। इनमें पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद हफीज का विकेट भी शामिल था।

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान हैं। वह हसनैन के प्रदर्शन से इतने खुश हुए कि मैच खत्म होने के बाद उन्होंने ड्रेसिंग रूम में जाकर हसनैन को गले लगा लिया और उन्हें जीत की बधाई दी। इस मौके पर ली गई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल