1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अफरीदी ने कहा, भारत से सीखना चाहिए दबाव में खेलना

अफरीदी ने कहा, भारत से सीखना चाहिए दबाव में खेलना

 Written By: IANS
 Published : Mar 20, 2016 02:20 pm IST,  Updated : Mar 20, 2016 02:20 pm IST

T-20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के हाथों छह विकेट से हार झेलने के बाद पाकिस्तान के कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारतीय टीम की जमकर तारीफ की है और कहा है कि टीम को भारत से दबाव में खेलना सीखना चाहिए।

afridi- India TV Hindi
afridi

कोलकाता: ICC T-20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के हाथों छह विकेट से हार झेलने के बाद पाकिस्तान के कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारतीय टीम की जमकर तारीफ की है और कहा है कि टीम को भारत से दबाव में खेलना सीखना चाहिए।

अफरीदी ने कहा, "भारतीय टीम अच्छा कर रही है। टीम दबाव में शानदार खेल रही है। उनके बल्लेबाज काफी परिपक्व हैं। दूसरी टीमों को उनसे दबाव को झेलना सीखना चाहिए।"

अफरीदी ने मैन ऑफ द मैच रहे विराट कोहली की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "कोहली ने शानदार पारी खेली।" अफरीदी ने कहा कि उन्होंने दूसरे स्पिनर को टीम में इसलिए शामिल नहीं किया क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि विकेट फिरकी लेगा।

अफरीदी का मानना है की टीम ने 30-35 रन कम बनाए और गेंदबाजों ने सही जगह पर गेंदबाजी नहीं की। उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद नहीं थी कि पिच इतना स्पिन लेगी। हमने ज्यादा रन नहीं बनाए। हम 30-35 रन कम बना पाए। उनके स्पिनरों ने शानदार गेंदबाजी की। हमने सही जगह पर गेंदबाजी नहीं की।"

अफरीदी ने कहा कि अगर उन्होंने पिच को अच्छी तरह जांच-परखा होता तो वह दूसरे स्पिनर को टीम में शामिल करते। उनकी टीम को अब आने वाले मैचों में ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, "हमें आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने दो मुकाबले खेलने हैं इसलिए हमें अच्छा खेलना होगा। यह मैच हो चुका है इसलिए हमें आने वाले मैचों पर ध्यान देना होगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।