1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार से घबराए इस खिलाड़ी ने गुस्से में तोड़ा था ड्रेसिंग रूम का कांच! हुआ बड़ा खुलासा

हार से घबराए इस खिलाड़ी ने गुस्से में तोड़ा था ड्रेसिंग रूम का कांच! हुआ बड़ा खुलासा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 20, 2018 05:39 pm IST,  Updated : Mar 20, 2018 05:39 pm IST

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला गया टी20 मैच विवादों में घिर गया था।

बांग्लादेश टीम- India TV Hindi
बांग्लादेश टीम

निदाहास ट्रॉफी में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले गए करो या मरो के मुकाबले में मैदान का पारा बहुत गर्म हो गया था। बेहद रोमांचक मुकाबले में खिलाड़ियों के बीच जमकर बहस हुई थी और हद तो तब हो गई जब कप्तान शाकिब ने अपनी टीम को मैच छोड़कर मैदान से वापस आने को कह दिया था। हालांकि बाद में मैच पूरा खेला गया और बांग्लादेश ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया। मैच के बाद ड्रेसिंग रूम की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं जसमें ड्रेसिंग रूम का कांच टूटा हुआ दिखाया गया था।

हालांकि सीसीटीवी फुटेज में ये साफ नहीं हो पाया था कि कांच किसने तोड़ा लेकिन जब मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड श्रीलंका के ड्रेसिंग रूम में गए तो वहां कैटरर्स ने बताया कि शाकिब ने गुस्से में आकर ड्रेसिंग रूम के दरवाजे को जोर से बंद किया था और जिसकी वजह से कांच टूट गया था। खबरों की मानें तो शाकिब ही कांच तोड़ने के दोषी हैं और उन्हीं की वजह से कांच टूटा था। 

आपको बता दें कि बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला गया टी20 मुकाबला बेहद रोमांचक था और उस मुकाबले को बांग्लादेश ने आखिरी ओवर में जीता था। बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बना ली थी। लेकिन जीत के बाद मैच विवादों में आ गया था और आईसीसी ने शाकिब, नुरुल हसन पर कार्रवाई करते हुए मैच फीसदी का 25 फीसदी जुर्माना लगाया था।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल