1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुश्फिकुर को हटाकर इस हरफनमौला खिलाड़ी को बनाया गया बांग्लादेश टेस्ट टीम का नया कप्तान

मुश्फिकुर को हटाकर इस हरफनमौला खिलाड़ी को बनाया गया बांग्लादेश टेस्ट टीम का नया कप्तान

 Reported By: IANS
 Published : Dec 11, 2017 12:47 pm IST,  Updated : Dec 11, 2017 12:47 pm IST

बांग्लादेश ने अपना आखिरी दौरा दक्षिण अफ्रीका का किया था जहां उसे खेल के तीनों प्रारुप में हार का सामना करना पड़ा था।

 मुश्फिकुर रहीम - India TV Hindi
मुश्फिकुर रहीम

ढाका: हरफनमौला शाकिब अल हसन को आगामी श्रीलंका दौरे के लिए बांग्लादेश टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। शाकिब विकेटकीपर-बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम का स्थान लेंगे। वहीं महामुदुल्लाह को टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। 

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने हालांकि अपने नए कोच के नाम का ऐलान नहीं किया है। बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा, "हम कोई सटीक कारण नहीं बता सकते, लेकिन मुश्फिकुर को अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान देने की जररूत है और साथ ही दबाव मुक्त रहने की भी।"

बांग्लादेश ने अपना आखिरी दौरा दक्षिण अफ्रीका का किया था जहां उसे खेल के तीनों प्रारुप में हार का सामना करना पड़ा था। शाकिब ने बांग्लादेश के लिए नौ टेस्ट मैचों में कप्तानी की है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल