मेलबर्न : आस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न को एक रियलिटी टीवी शो के दौरान सिर पर एनाकोंडा ने काट लिया। न्यूज डाटकाम एयू की रिपोर्ट के अनुसार वार्न आई एम अ सेलिब्रिटी...गेट मी आउट आफ हेयर कार्यक्रम में एक टास्क कर रहे थे जब उन्हें एनाकोंडा ने काटा हालांकि वह सांप जहरीला नहीं था।
मेंढक,बिच्छू और कॉकरोच से बच गए लेकिन सांप ने कांटा
रिपोर्ट में कहा गया , अफ्रीकी मेंढक, बिच्छू, काकरोच और चूहों से भरे बाक्स के बीच से बहादुरी से निकले शेन को सांपों का बाक्स दिया गया ।
तो त्वचा पर चूहे की गंध के चलते एनाकोंडा ने काटा
इसमें कहा गया ,मेजबान डाक्टर क्रिस ब्राउन ने वार्न को चेताया कि उनकी त्वचा पर चूहे की गंध होने के कारण सांप उन्हें अपना आहार समझ सकता है। शेन ने अपना सिर बाक्स में घुसाया और एक एनाकोंडा ने उन्हें काट लिया। वार्न का इलाज कराया गया और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
सांपो से सबसे अधिक डरते हैं शेन वार्न
कार्यक्रम के कार्यकारी प्रोड्यूसर स्टीफन टेटे ने कहा , शेन ने पहले ही कहा था कि उन्हें सबसे ज्यादा डर सांपों से लगता है और यह अद्भुत है कि सांप के काटने के बाद भी उसने टास्क पूरा किया।
एनाकोंडा जहरीला नहीं था लेकिन सौ सुईयों के बराबर दे गया दर्द
नेटवर्क टेन के प्रवक्ता ने कहा , बाक्स में अनाकोंडा, कार्न स्नेक और रेट स्नेक थे । अनाकोंडा ने उन्हें काटा जो जहरीला नहीं था लेकिन उसके दांत इतने पैने है कि कांटने पर 100 सुइयां चुभने का दर्द देता है ।
(Top News नाम के अकाउंट से यू ट्यूब में ये वीडियो शेयर किया गया)