1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शरजाह टेस्ट: पाकिस्तान ने 255 पर गंवाए 8 विकेट

शरजाह टेस्ट: पाकिस्तान ने 255 पर गंवाए 8 विकेट

 Written By: IANS
 Published : Oct 31, 2016 07:44 am IST,  Updated : Oct 31, 2016 07:44 am IST

शरजाह: वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ शरजाह क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को शुरू हुए तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में शुरुआती और आखिरी झटके देते हुए पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया है। पाकिस्तान ने

Shannon Gabriel - India TV Hindi
Shannon Gabriel of West Indies celebrates with teammates after dismissing Azhar

शरजाह: वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ शरजाह क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को शुरू हुए तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में शुरुआती और आखिरी झटके देते हुए पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया है। पाकिस्तान ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 255 रन बना लिए हैं, हालांकि उन्हें आठ विकेट भी गंवाने पड़े हैं।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में अजहर अली और असद शफीक पवेलियन लौट गए। दोनों के विकेट शेनन गाब्रिएल ने लिए।

हालांकि इसके बाद सलामी बल्लेबाज समी असलम (74) और यूनिस खान (51) ने पाकिस्तानी पारी को संभाल लिया। दोनों के बीच 106 रनों की साझेदारी हुई। अर्धशतक बनाने के बाद यूनिस हालांकि ज्यादा देर नहीं टिक सके। रोस्टन चेस ने यूनिस को लियोन जॉनसन के हाथों कैच कराया।

समी असलम को इसके बाद रिकॉर्ड 49वें मैच में कप्तानी करने उतरे मिस्बाह उल हक (53) का साथ मिला। दोनों के बीच 43 रनों की साझेदारी हुई। इस बीच समी असलम ने पिछली 12 टेस्ट पारियों में अपना पांचवां अर्धशतक पूरा किया।

स्पिन गेंदबाज देवेंद्र बीशू ने समी असलम की पारी पर लगाम लगाया।

हालांकि कप्तान मिस्बाह ने इसके बाद सरफराज अहमद (51) के साथ 80 रनों की साझेदारी कर टीम को 200 के पार पहुंचाया। मिस्बाह 230 के कुल योग पर बीशू का शिकार हुए।

हालांकि यहां से पाकिस्तान की पारी एकबार फिर लड़खड़ा गई। अगले 25 रन जोड़ने में उसके तीन और बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।

वेस्टइंडीज के लिए गाब्रिएल ने अब तक चार और बीशू ने तीन विकेट लिए हैं। तीन मैचों की श्रृंखला में पाकिस्तान 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर चुका है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।