1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI के सबसे युवा और निर्विरोध अध्यक्ष बने अनुराग ठाकुर

BCCI के सबसे युवा और निर्विरोध अध्यक्ष बने अनुराग ठाकुर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 22, 2016 10:52 am IST,  Updated : May 22, 2016 10:52 am IST

अनुराग ठाकुर को आज विशेष आम बैठक (SGM) में BCCI का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वे BCCI के सबसे युवा अध्यक्ष हैं।

anurag thakur- India TV Hindi
anurag thakur

नई दिल्ली: अनुराग ठाकुर को आज विशेष आम बैठक (SGM) में BCCI का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने शंशाक मनोहर की जगह ली जिन्होंने ICC चीफ के पद के लिये BCCI अध्यक्ष पद से हटने का फैसला किया था। वे बीसीसीआई के सबसे युवा अध्यक्ष हैं। अनुराग ठाकुर ने शनिवार को भारत के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली की मौजूदगी में BCCI अध्यक्ष पद का नामांकन भरा था।

अनुराग ठाकुर के साथ एकजुटता दिखाने के लिये सभी छह ईकाइयों (कैब, असम क्रिकेट संघ, त्रिपुरा क्रिकेट संघ, एनसीसी और झारखंड क्रिकेट संघ) ने उनके नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किए। नियमत: सिर्फ एक ईकाई को अध्यक्ष पद के दावेदार को नामित करना था।

अनुराग ठाकुर लोकसभा में भाजपा सांसद हैं, उन्हें पूर्वी क्षेत्र के सभी सदस्यों से समर्थन प्राप्त है जिसमें बंगाल, असम, झारखंड, त्रिपुरा और राष्ट्रीय क्रिकेट क्लब शामिल हैं। 41 वर्षीय ठाकुर बोर्ड का पदभार कठिन समय पर सभालेंगे क्योंकि BCCI पर सुप्रिम कोर्ट की न्यायमूर्ति आर एम लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करने का दबाव बना हुआ है। मनोहर ने सात महीने बोर्ड के इस शीर्ष पद पर काबिज रहने के बाद इस्तीफा दिया, जिससे दुनिया की सबसे अमीर और सबसे ताकतवर क्रिकेट संस्था के नये प्रमुख के चुनाव की जरूरत पड़ी।

उन्हें 12 मई को आईसीसी का पहला स्वतंत्र चेयरमैन चुना गया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल