नई दिल्ली: BCCI अध्यक्ष शशांक मनोहर ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद से ही ट्विटर पर खेल जगत से तरह तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के लिए शशांक मनोहर का यह फैसला काफी चौकाने वाला रहा। वहीं अनुराग ठाकुर ने मनोहर के इस इस्तीफे पर स्पष्टीकरण दिया।