1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शास्त्री का करार खत्म, समिति लेगी नए कोच पर फैसला: बीसीसीआई

शास्त्री का करार खत्म, समिति लेगी नए कोच पर फैसला: बीसीसीआई

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 01, 2016 09:50 pm IST,  Updated : Apr 01, 2016 09:50 pm IST

बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि टीम निदेशक रवि शास्त्री का करार खत्म हो चुका है लेकिन सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली की क्रिकेट सलाहकार समिति अगर सही मानती है तो इसका नवीनीकरण हो सकता है।

ravi shashtri- India TV Hindi
ravi shashtri

नई दिल्ली: बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि टीम निदेशक रवि शास्त्री का करार खत्म हो चुका है लेकिन सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली की क्रिकेट सलाहकार समिति अगर सही मानती है तो इसका नवीनीकरण हो सकता है। बीसीसीआई ने शास्त्री के साथ टी20 विश्व कप के आखिर तक करार किया था। भारत के सेमीफाइनल में हारने के साथ ही उनका करार खत्म हो गया। शास्त्री के करार का अब नवीनीकरण होता है तो वह निदेशक नहीं बल्कि पूर्णकालिक कोच होंगे।

ठाकुर ने कहा, रवि शास्त्री का अनुबंध खत्म हो गया है। हम पूर्णकालिक कोच चाहते हैं और क्रिकेट सलाहकार समिति इस पर फैसला लेगी। टीम के लिए पूर्णकालिक कोच और टीम निदेशक नहीं हो सकते। सिर्फ एक पद होगा और रवि के करार का भी नवीनीकरण हो सकता है। इसकी संभावना के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, यह पूरी तरह से समिति का फैसला होगा लेकिन पद पूर्णकालिक कोच का होगा। समिति को इस पद के लिए संभावित उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए कहा गया है। नई नियुक्ति या नवीनीकरण के बारे में फैसला वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच रविवार को होने वाले टी20 विश्व कप के फाइनल के बाद लिया जाएगा।

ठाकुर ने कहा, क्रिकेट सलाहकार समिति की बैठक तीन अप्रैल के बाद होगी। यह आईपीएल शुरू होने से पहले भी हो सकता है। तारीखों के बारे में फैसलर लेना होगा। शास्त्री ने 2014 में भारतीय टीम की कमान संभाली थी। उनके निदेशक रहते भारतीय टीम ने इंग्लैंड में वनडे श्रृंखला जीती, आस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला गंवाई और त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में नहीं पहुंच सकी लेकिन वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची और आस्ट्रेलिया को टी20 श्रृंखला में 3-0 से हराया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल