1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय क्रिकेटर करुण नायर ने प्रेमिका शनाया टाकरीवाला के साथ रचाई सगाई

भारतीय क्रिकेटर करुण नायर ने प्रेमिका शनाया टाकरीवाला के साथ रचाई सगाई

 Reported By: IANS
 Published : Jun 30, 2019 08:16 pm IST,  Updated : Jun 30, 2019 08:16 pm IST

भारतीय क्रिकेटर करुण नायर ने प्रेमिका शनाया टाकरीवाला के साथ सगाई रचा ली है। 27 साल के नायर ने सोशल मीडिया पर प्रेमिका की तस्वीर और वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "उसने हां कहा है।" 

करुण नायर- India TV Hindi
करुण नायर Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर करुण नायर ने प्रेमिका शनाया टाकरीवाला के साथ सगाई रचा ली है। 27 साल के नायर ने सोशल मीडिया पर प्रेमिका की तस्वीर और वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "उसने हां कहा है।" 

नायर उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने 2016 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाया था। 

नायर की प्रेमिका ने भी अपनी इंस्टाग्राम पर सगाई की कई सारी तस्वीर पोस्ट की है। 

टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने के बावजूद नायर भारतीय क्रिकेट में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए। वह आईपीएल के पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल