1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मनोहर से मिलने के लिये दिल्ली रवाना हुए शहरयार और सेठी

मनोहर से मिलने के लिये दिल्ली रवाना हुए शहरयार और सेठी

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 18, 2015 02:49 pm IST,  Updated : Oct 18, 2015 02:56 pm IST

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान और पीसीबी कार्यकारी समिति के प्रमुख नजम सेठी बीसीसीआई को दिसंबर में होने वाली द्विपक्षीय श्रृंखला के लिये राज़ी करने के लिये आज भारत रवाना हुए। खान

मनोहर से मिलने के लिये...- India TV Hindi
मनोहर से मिलने के लिये दिल्ली रवाना हुए शहरयार और सेठी

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान और पीसीबी कार्यकारी समिति के प्रमुख नजम सेठी बीसीसीआई को दिसंबर में होने वाली द्विपक्षीय श्रृंखला के लिये राज़ी करने के लिये आज भारत रवाना हुए।

खान और सेठी के नयी दिल्ली में बीसीसीआई के नवनियुक्त अध्यक्ष शशांक मनोहर और सचिव अनुराग ठाकुर के अलावा अन्य सरकारी अधिकारियों से मिलने की उम्मीद है।

पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा, यह दौरा शशांक मनोहर के निमंत्रण पर किया जा रहा है जिन्होंने हाल में भारतीय क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष पद संभाला।

खान ने दुबई में आईसीसी बैठक के दौरान भी बीसीसीआई सचिव ठाकुर से पूर्व निर्धारित श्रृंखला के बारे में चर्चा की थी। ठाकुर ने उन्हें आश्वासन दिया कि अंतिम फैसला इस महीने के आखिर में लिया जा सकता है। उन्होंने शहरयार को भारत दौरा करने के लिये मनोहर की तरफ से निमंत्रण भी दिया।

पीसीबी के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार खान और सेठी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज से चर्चा करने के बाद भारत रवाना हुए।

उन्हांेने कहा, पीसीबी कम मैचों की श्रृंखला के लिये भी तैयार है लेकिन वह चाहता है कि यह पाकिस्तान की घरेलू श्रृंखला हो जिसका आयोजन यूएई में किया जाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।