Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC की ताजा जारी टेस्ट रैंकिंग में धवन पहुंचे करियर की बेस्ट रैंकिंग पर, विजय और जडेजा को भी हुआ फायदा

ICC की ताजा जारी टेस्ट रैंकिंग में धवन पहुंचे करियर की बेस्ट रैंकिंग पर, विजय और जडेजा को भी हुआ फायदा

Edited by: India TV Sports Desk Published : Jun 19, 2018 04:28 pm IST, Updated : Jun 19, 2018 04:28 pm IST

धवन ने अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलुरू में खेले गये एकमात्र टेस्ट मैच में 107 रन बनाये थे। वह टेस्ट मैच के पहले दिन लंच से पहले शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे। 

शिखर धवन- India TV Hindi
शिखर धवन

दुबई: भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन दस पायदान की छलांग लगाकर आईसीसी की आज जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में 24वें स्थान पर पहुंच गये जबकि मुरली विजय और रविंद्र जडेजा भी आगे बढ़ने में सफल रहे। 

धवन ने अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलुरू में खेले गये एकमात्र टेस्ट मैच में 107 रन बनाये थे। वह टेस्ट मैच के पहले दिन लंच से पहले शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे। 

विजय ने भी 105 रन की पारी खेली थी जिससे वह छह पायदान ऊपर 23वें स्थान पर पहुंच गये। भारतीय स्पिनर जडेजा भी एक पायदान ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंच गये हैं। उन्होंने बेंगलुरू टेस्ट में छह विकेट लिये थे। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (दो पायदान ऊपर 25वें) और उमेश यादव (दो पायदान ऊपर 26वें) की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। 

अफगानिस्तान के बल्लेबाज हशमुतुल्लाह शाहिदी (111वें) तथा स्पिनर मुजीब उर रहमान (114वें) और राशिद खान (119वें) ने भी रैकिंग में जगह बनायी है। राशिद अभी टी20 अंतरराष्ट्रीय में शीर्ष रैंकिंग और वनडे में दूसरी रैंकिंग के गेंदबाज हैं। 

भारत ने इस बीच टीम रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement