1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए धर्मशाला पहुंचे शिखर धवन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए धर्मशाला पहुंचे शिखर धवन

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 10, 2020 02:01 pm IST,  Updated : Mar 10, 2020 02:03 pm IST

भारत और साउथ अफ्रीका की टीम यहां 12 मार्च को पहला वनडे मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। हालांकि टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी 11 मार्च को यहां पहुंच जाएंगे।

Shikhar Dhawan, Rishabh Pant, Shubman Gill, Navdeep Saini, India vs South Africa, IND vs SA, Dharmsh- India TV Hindi
Shikhar Dhawan, Rishabh Pant, Shubman Gill, and Navdeep Saini Image Source : FACEBOOK

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन समेत ऋषभ पंत, शुभमन गिल, और नवदीप सैनी धर्मशाला पहुंच गए हैं। भारत और साउथ अफ्रीका की टीम यहां 12 मार्च को पहला वनडे मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। हालांकि टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी 11 मार्च को यहां पहुंच जाएंगे।

वहीं कुछ खिलाड़ी बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में फिटनेस टेस्ट दे कर टीम के साथ जुड़ेंगे। 

धर्मशाला में पहले वनडे के भारत और साउथ अफ्रीका की टीममैच के लिए लखनऊ के लिए रवाना होगी। 15 मार्च को लखनऊ में दूसरा मुकाबला खेला जाएगा।

सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला 18 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

दोनों टीमें इस प्रकार है- 

भारत- शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, शुभमन गिल।

साउथ अफ्रीका- क्विंटन डी कॉक (कप्तान/विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा, रासी वैन डेर डूसन, फाफ डू प्लेसिस, काइल वेरिएने, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, जॉन-जॉन जोट्स, एंडिले फेहलुकवेओ, लुंगी एनगिडी, लुथो सिपामला, बेउरन हुरन, बेयूरन हुरियार जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज।   

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल