1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस खास रणनीति के साथ पहले वनडे में बल्लेबाजी करने उतरे थे शिखर धवन

इस खास रणनीति के साथ पहले वनडे में बल्लेबाजी करने उतरे थे शिखर धवन

 Edited By: IANS
 Published : Mar 24, 2021 09:07 am IST,  Updated : Mar 24, 2021 09:07 am IST

धवन ने पहले वनडे मैच में 106 गेंदों पर 98 रन बनाए थे, जिसकी बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Shikhar Dhawan, India vs england, sports, cricket- India TV Hindi
Shikhar Dhawan Image Source : TWITTER/ SHIKHAR DHAWAN

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा कि उनकी रणनीति कठिन दौर से बाहर निकलने की थी। धवन ने पहले वनडे मैच में 106 गेंदों पर 98 रन बनाए थे, जिसकी बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। भारत ने यह मुकाबला 66 रनों से जीता और तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ली।

धवन ने मैच के बाद मीडिया से कहा, "आज गेंद तेजी से आ रही थी और स्विंग कर रही थी। मेरी रणनीति कठिन दौर से बाहर निकलने की थी। हमें पता था कि इस पिच पर रन बना सकते हैं। अगर पिच शुरुआत से बल्लेबाजों की मदद करती तो हम पहले से ही रन बनाते।"

यह भी पढ़ें- डेब्यू मैच में ही प्रसिद्ध कृष्णा ने मचाया धमाल, टीम इंडिया के लिए बनना चाहते हैं ऐसा गेंदबाज

उन्होंने कहा, "एक अनुभवी खिलाड़ी होने के नाते मुझे पता है कि दबाव को कैसे झेलते हैं और ऐसी पिच पर कैसे शॉट खेलने हैं। हमने पिच को अच्छे से समझा और इसी ने हमारे लिए काम किया।"

धवन ने पारी की शुरुआत धीमी की थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी पारी को तेजी दी। हालांकि वह शतक बनाने से चूक गए।

धवन ने कहा, "अगर आपको लगता है कि पिच को पढ़ना मुश्किल होगा तो इसमें परेशानी आएगी, लेकिन आपको लगे कि यह मुश्किल नहीं है तो यह आसान होगा। गेंद स्विंग कर रही थी, लेकिन अनुभव के कारण हमारे ऊपर दबाव नहीं था।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल