1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डेब्यू मैच में ही प्रसिद्ध कृष्णा ने मचाया धमाल, टीम इंडिया के लिए बनना चाहते हैं ऐसा गेंदबाज

डेब्यू मैच में ही प्रसिद्ध कृष्णा ने मचाया धमाल, टीम इंडिया के लिए बनना चाहते हैं ऐसा गेंदबाज

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 24, 2021 08:57 am IST,  Updated : Mar 24, 2021 08:57 am IST

कृष्णा ने 8.1 ओवर में 54 रन देकर चार विकेट झटक कर भारतीय टीम को मंगलवार को 66 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू पर किसी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

prasidh krishna,Team India, cricket, India vs England, sports  - India TV Hindi
prasidh krishna Image Source : BCCI.TV

इंग्लैड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच के शुरूआती ओवरों में रन लुटाने के बाद शानदार वापसी करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा कि वह ऐसे गेंदबाज के तौर पर पहचान बनाना चाहते है जो सझेदारी तोड़ने और गेंद को ‘हिट द डेक (पिच पर तेजी से टप्पा खिलाने)’ के लिए जाना जाए। 

कृष्णा ने 8.1 ओवर में 54 रन देकर चार विकेट झटक कर भारतीय टीम को मंगलवार को 66 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू पर किसी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। कर्नाटक के इस 25 साल के गेंदबाज के खिलाफ जेसन रॉय (46) और जॉनी बेयरस्टॉ (94) ने आक्रामक रूख अख्तियार किया जिससे उन्होंने शुरूआती तीन ओवरों में 37 रन लुटा दिये। उन्होंने हालांकि रॉय को आउट कर इसका बदला लिया। 

यह भी पढ़ें- IND vs ENG : हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ते हुए कप्तान मॉर्गन ने दिया ये बड़ा बयान

 

कृष्णा ने मैच के बाद कहा, ‘‘ मुझे अच्छी शुरूआत नहीं मिली। उन्होंने मेरे खिलाफ आक्रामक रूख अख्तियार किया क्योंकि मैंने खराब गेंदबाजी की, लेकिन मुझे खुद पर भरोसा था। हमने एक साथ कई विकेट चटकाये जिससे टीम को फायदा हुआ।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ शुरुआती तीन ओवरों के बाद मैं समझ गया था कि गेंद को आगे टप्पा नहीं खिला सकता। इसके बाद मैंने गेंद को बल्लेबाजों की पहुंच से दूर टप्पा खिलाना शुरू किया और गेंद ने अपना काम किया।’’ 

यह भी पढ़ें- IND vs ENG : धवन-क्रुणाल के बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने मचाया धमाल, भारत ने 66 रनों से जीता पहला वनडे

कृष्णा ने विजय हजारे ट्रॉफी में सात मैचों में 24.5 की औसत से 14 विकेट लिये थे। वह इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व करते है। 

उन्होंने कहा, ‘‘आईपीएल से मुझे मदद मिली। मैं ‘हिट द डेक’ गेंदबाज के तौर पर पहचान बनाना चाहता हूं जो टीम की जरूरत के मुताबिक साझेदारी तोड़ सके।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल