1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शिखर धवन ने कोरोना टीके का पहला डोज लगवाया, ट्वीट कर दी जानकारी

शिखर धवन ने कोरोना टीके का पहला डोज लगवाया, ट्वीट कर दी जानकारी

 Reported By: Bhasha
 Published : May 06, 2021 05:30 pm IST,  Updated : May 06, 2021 05:30 pm IST

धवन ने ट्वीट किया,‘‘टीका लग गया। सभी कोरोना योद्धाओं को उनके त्याग और प्रतिबद्धता के लिये धन्यवाद। कृपया हिचकिचायें नहीं और जल्दी टीका लगवायें। इसी से हम सभी वायरस को हरा सकेंगे।’’   

Shikhar Dhawan gets first dose of Corona vaccine, tweeted information- India TV Hindi
Shikhar Dhawan gets first dose of Corona vaccine, tweeted information Image Source : TWITTER/SDHAWAN25

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने गुरूवार को कहा कि उन्होंने कोरोना के टीके का पहला डोज ले लिया है। धवन इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे। लीग के बायो बबल में कोरोना के कई मामले आने के बाद इसे मंगलवार को अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया। 

धवन ने ट्वीट किया,‘‘टीका लग गया। सभी कोरोना योद्धाओं को उनके त्याग और प्रतिबद्धता के लिये धन्यवाद। कृपया हिचकिचायें नहीं और जल्दी टीका लगवायें। इसी से हम सभी वायरस को हरा सकेंगे।’’ 

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने मार्च के पहले सप्ताह में पहला डोज लिया था। उस समय 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीके लगने शुरू हुए थे। 

सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों के लिये टीकाकरण शुरू कर दिया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल