1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS 3rd ODI : शिखर धवन की चोट गंभीर, ऐक्सरे के लिए पहुंचे अस्पताल

IND vs AUS 3rd ODI : शिखर धवन की चोट गंभीर, ऐक्सरे के लिए पहुंचे अस्पताल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 19, 2020 04:08 pm IST,  Updated : Jan 19, 2020 05:18 pm IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे के दौरान धवन के कंधे में चोट लगी थी। बीसीसीआई ने बताया है कि उन्हें ऐक्सरे के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।

Shikhar Dhawan India vs Australia 3rd ODI Dhawan Injury Update BCCI - India TV Hindi
Shikhar Dhawan India vs Australia 3rd ODI Dhawan Injury Update BCCI  Image Source : TWITTER/BCCI

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में फील्डिंग करने के दौरान धवन चोटिल हो गए थे। बीसीसीआई ने अब उनकी चोट पर ताजा अपडेट देते हुए बताया है कि उन्हें अब ऐक्सरे के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है और ऐक्सरे के बाद ही बताया जाएगा कि वे इस मैच के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं।

बीसीसीआई ने कहा, ‘‘शिखर धवन को एक्स-रे के लिए ले जाया गया है। मैच में उनकी भागीदारी पर फैसला वापस आने के बाद लिया जाएगा।’’ 

 ऑस्ट्रेलियाई पारी के पांचवें ओवर में धवन कवर क्षेत्र में क्षेत्ररक्षण कर रहे थे और उन्होंने आरोन फिंच के शॉट को रोकने के लिए छलांग लगायी जिससे उनका बायां कंधा चोटिल हो गया। 

ऐसा इस सीरीज में पहली बार नहीं है जब धवन चोटिल हुए हो। इस सीरीज के दूसरे मैच में जब धवन बल्लेबाजी कर रहे थे तब पैट कमिंस की एक गेंद उनकी पसली में जा लगी थी। हालांकि धवन ने उसके बाद भी बल्लेबाजी करना जारी रखा था और 96 रन की शानदार पारी खेली थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल