1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शिखर धवन ने पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों से की मुलाकात, दान की क्रिकेट किट

शिखर धवन ने पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों से की मुलाकात, दान की क्रिकेट किट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 04, 2020 05:48 pm IST,  Updated : Jul 04, 2020 05:48 pm IST

कोरोना वायरस महामारी के बीच भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन शनिवार सुबह अचानक दिल्ली में मजलिस मेट्रो स्टेशन के पास रहने वाले पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों के कैम्प पहुंचे जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

शिखर धवन ने...- India TV Hindi
शिखर धवन ने पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों से की मुलाकात, दान की क्रिकेट किट Image Source : SHIKHAR DHAWAN

कोरोना वायरस महामारी के बीच भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन शनिवार सुबह अचानक दिल्ली में मजलिस मेट्रो स्टेशन के पास रहने वाले पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों के कैम्प पहुंचे जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। कोरोना महामारी के इस कठिन समय में धवन ने शरणार्थियों को राहत सामाग्री भी बांटी।

शिखर धवन ने स्थानीय लोगों को पोर्टेबल टॉयलेट भी गिफ्ट किये और उनके साथ कुछ समय भी बिताया। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने शरणार्थी शिविर छोड़ने से पहले बच्चों को क्रिकेट किट भी तोहफे में दी। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने बच्चों को क्रिकेट खेलने और खुद का नाम बनाने के लिए भी प्रेरित किया।

पोर्टेबल टॉयलेट और क्रिकेट किट बांटने करने के बाद धवन ने स्थानीय लोगों के बीच बैठकर उनसे बातचीत भी की। धवन को अपने बीच अचानक पाकर स्थानीय लोग भी काफी खुश हुए और उनका एक हीरो की तरह स्वागत किया।

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट शिखर धवन चोट के कारण इस साल जनवरी से ही क्रिकेट मैदान से दूर हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 19 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था जिसमें वह फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे। इसके चलते वह फरवरी में न्यूजीलैंड दौरे पर भी नहीं जा पाए थे। हालांकि इसके बाद उन्हें मार्च में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इस सीरीज को रद्द करना पड़ा।

कोरोना महामारी के इस संकट में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज के जरिए एक बार फिर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट की इस महीने के अंत में वापसी हो रही है। यह सीरीज साउथैम्पटन में 8 जुलाई से शुरू होगी। जहां तक भारत का सवाल है, तो बीसीसीआई ने भारतीय टीम के मैदान में उतरने को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं दिया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल