1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Video: शिखर धवन ने फिर बजाई बांसुरी, शॉ ने गाया 'ये शाम मस्तानी'

Video: शिखर धवन ने फिर बजाई बांसुरी, शॉ ने गाया 'ये शाम मस्तानी'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 15, 2021 07:21 pm IST,  Updated : Jul 15, 2021 07:21 pm IST

धवन ने वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा, "थर्सडे ट्यून साथ ही सुपरस्टार सिंगर पृथ्वी शॉ।"

Shikhar Dhawan plays the flute while Prithvi Shaw sings song- India TV Hindi
Shikhar Dhawan plays the flute while Prithvi Shaw sings song Image Source : INSTAGRAM HANDLE/@SHIKHARDOFFICIAL

 शिखर धवन ने अपनी बांसुरी बजाने वाली वीडियो कई बार शेयर कर अपने फैंस का ध्यान आकर्षित किया है। एक बार फिर उन्होंने बांसुरी बजाते हुए एक वीडियो शेयर की जिसमें पृथ्वी शॉ भी हैं। दोनों क्रिकेटर्स किशोर कुमार के गाने 'ये शाम मस्तानी' की धुन बजा और गा रहे हैं।

धवन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा, "थर्सडे ट्यून साथ ही सुपरस्टार सिंगर पृथ्वी शॉ।"

इस वीडियो में धवन बांसुरी बजा रहे हैं और शॉ गाना गा रहे हैं। ये गाना साल 1971 में रिलीज हुआ था, ये कटी पतंग फिल्म का मशहूर गाना है जिसे राजेश खन्ना और आशा पारेख पर दर्शाया गया है।

मेसी ने 100 वर्षीय सुपरफैन को भेजा खास संदेश, देखें VIDEO

एक घंटे के अंदर इस वीडियो में लाखों लाइक आ गए थे। कमेंट्स में भी फैंस ने जमकर तारीफ की थी। इससे पहले उन्होंने फादर्स डे के दिन अपने पिता के लिए बांसुरी बजाते हुए वीडियो शेयर की थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल