1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मेसी ने 100 वर्षीय सुपरफैन को भेजा खास संदेश, देखें VIDEO

मेसी ने 100 वर्षीय सुपरफैन को भेजा खास संदेश, देखें VIDEO

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 15, 2021 04:53 pm IST,  Updated : Jul 15, 2021 04:53 pm IST

अर्जेटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी ने कोपा अमेरिका का खिताब जीतने के बाद अपने 100 वर्षीय प्रशंसक डॉन हेरनान को वीडियो संदेश भेजा है।

मेसी ने 100 वर्षीय...- India TV Hindi
मेसी ने 100 वर्षीय सुपरफैन को भेजा खास संदेश, देखें VIDEO Image Source : TWITTER

बार्सिलोना| अर्जेटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी ने कोपा अमेरिका का खिताब जीतने के बाद अपने 100 वर्षीय प्रशंसक डॉन हेरनान को वीडियो संदेश भेजा है। अर्जेटीना ने फाइनल में ब्राजील को हराकर कोपा अमेरिका का खिताब जीता था। मेसी ने अब वीडियो संदेश के द्वारा 100 वर्षीय वायरल टिकटॉक स्टार जो उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हैं, उन्हें बधाई दी है।

हेरनान मैसी के करियर के शुरूआत से ही उनको फोलो करते आए हैं। उन्होंने मेसी द्वारा किए गए हर एक गोल को अपने हाथ से लिखकर नोटबुक में रिकॉर्ड किया है। इसके साथ ही वह अपने पोते जुलियन मास्ट्रांगेल को याद दिलाते हैं कि अगर वह एक मैच मिस कर दें तो जुलियन यह सुनिश्चित करे कि मेसी का किया हुआ एक भी गोल नोटबुक में रिकॉर्ड होने से नहीं रह जाए।

मैसी ने वीडियो संदेश भेज कहा, "हेरनान आपकी कहनी मुझ तक पहुंची। यह मेरे लिए मजेदार है कि आप मेरे गोल रिकॉर्ड करते हैं। इसके लिए मैं आपको गले लगाना चाहता हूं और आप जो कर रहे हैं उसके लिए धन्यवाद देता हूं।"

वीडियो देखने के बाद हेरनान की आंखे भर आई और उन्होंने कहा, "मैं हमेशा आपको फोलो करता हूं और अंत तक करता रहूंगा। मैं आपके पीछे खड़ा हूं।" मेसी को कोपा अमेरिका में गोल्डन बूट और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल