कोलकाता: भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे एवं अंतिम टेस्ट से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मीडिया मैनेजर ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। तीसरा टेस्ट मैच शनिवार से इंदौर में शुरू होगा।
खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भारत इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है। धवन को भारत की दूसरी पारी के तीसरे ओवर में बाएं हाथ के अंगूठे में ट्रेंट बाउल्ट की गेंद से चोट लग गई थी। डॉक्टर ने उनके अंगूठे में फ्रैक्चर बताया है और 15 दिन तक आराम करने की सलाह दी है।
पढ़ें: 'विराट आर्मी' की 'सर्जिकल स्ट्राइक', पाक से छीना नंबर 1 का ताज
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 178 रनों से मात देते हुए टेस्ट टीम रैंकिंग में टॉप पोजिशन हासिल कर ली है। खास बात यह है कि भारत ने यह पोजिशन अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को धकेलकर हासिल की है। यह टेस्ट जीतने के साथ ही भारत 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे हो गया है।