1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अजिंक्य रहाणे को फैंस से सवाल पूंछना पड़ा भारी, 'गब्बर' ने कर दिया ट्रोल

अजिंक्य रहाणे को फैंस से सवाल पूंछना पड़ा भारी, 'गब्बर' ने कर दिया ट्रोल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 10, 2019 03:51 pm IST,  Updated : May 10, 2019 04:01 pm IST

आईपीएल से बाहर होने के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे अपने घर पर फुर्सत के पल बिता रहे हैं

अजिंक्य रहाणे- India TV Hindi
अजिंक्य रहाणे Image Source : INSTAGRAM

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल के 12वें सीजन में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई। इस सीजन राजस्थान की टीम 14 में से 5 मैच जीतने में कामयाब रही और पाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर फिनिश किया।

आईपीएल से बाहर होने के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे अपने घर पर फुर्सत के पल बिता रहे हैं। हाल ही में रहाणे ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया। इस फोटो में रहाणे टीवी देखते हुए नजर आ रहे है। इस दौरान उन्होंने फैंस से सवाल भी किया। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, "कोई अंदाजा लगा सकता है कि मैं क्या देख रहा हूं।"

इसके बाद फोटो पर लोग कई तरह के कमेंट्स करने लगे। कई लोगों ने अंदाजा लगाते हुए कमेंट बॉक्स में लिखा एवेंजर्स एंडगेम तो कई यूजर्स ने लिखा कॉफी विद करन। इस पर सबसे मजेदार जवाब आया भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का जिन्होंने कमेंट्स बॉक्स में लिखा- टीवी और क्या? इसके बाद लोग रहाणे को ट्रोल करने लगे। एक यजर ने ट्रोल करते हुए लिखा, "वर्ल्ड कप की भारतीय टीम कैसे जगह बनाए। वहीं, एक ने लिखा, "दूसरे खिलाड़ी को चोटिल करके वर्ल्ड कप में कैसे जगह बनाई जाए।"

अजिंक्य रहाणे
Image Source : INSTAGRAM PHOTOअजिंक्य रहाणे

गौरतलब है कि अजिंक्य रहाणे पिछले कुछ महीनों से आउट ऑफ फॉर्म चल रह हैं। आईपीएल के मौजूदा सीजन में उनका प्रदर्शन सामान्य रहा था जिसकी वजह से उन्हें सीजन के बीच में ही राजस्थान की कप्तानी से हटा दिया गया था। इस सीजन रहाणे ने 14 मैचों की 13 पारियों में 32 की औसत से कुल 393 रन बनाए थे जिसमें 1 शतक भी शामिल था। इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करे तो रहाणे ने भारत की ओर से आखिरी वनडे मैच फरवरी 2018 में खेला था। इसके बाद से ही वह टीम इंडिया की वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल