1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कैनबरा: धवन और कोहली की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद भारत चौथे वनडे में भी हारा

कैनबरा: धवन और कोहली की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद भारत चौथे वनडे में भी हारा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 20, 2016 04:57 pm IST,  Updated : Jan 20, 2016 04:57 pm IST

कैनबरा: आस्ट्रेलिया ने चौथे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में भारत को 25 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 4-0 से बढ़त बना ली। एक समय मैच में ऐसा लग रहा था कि भारतीय

Shikhar Dhawan, Virat Kohli Tons in Vain as Australia...- India TV Hindi
Shikhar Dhawan, Virat Kohli Tons in Vain as Australia defeats India

कैनबरा: आस्ट्रेलिया ने चौथे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में भारत को 25 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 4-0 से बढ़त बना ली। एक समय मैच में ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम करिश्माई जीत की तरफ बढ़ रही है, लेकिन भारत के 9 विकेट 40 रनों के अंदर गिर गए। जीत के लिये 349 रन के लक्ष्य के जवाब मै भारतीय टीम 49 . 2 ओवर में 323 रन पर आउट हो गई।

इससे पहले एरॉन फिंच (107), डेविड वॉर्नर (93) और कप्तान स्टीव स्मिथ (51) की शानदार पारियों की बदौलत आस्ट्रेलिया ने मानुका मैदान पर बुधवार को जारी चौथे एकदिवसीय मुकाबले में भारत के सामने 349 रनों का लक्ष्य रखा है। आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। वॉर्नर और फिंच ने पहले विकेट के लिए 29.3 ओवरो में 187 रन जोड़कर उसे मन माफिक शुरुआत दिलाई। इस बेहतरीन शुरुआत की बदौलत मेजबान टीम निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 348 रन बनाने में सफल रही।

वॉर्नर 187 के कुल योग पर ईशांत शर्मा द्वारा बोल्ड किए गए। वॉर्नर ने 92 गेंदों का सामना कर 12 चौके और एक छक्का लगाया। फिंच 221 के कुल योग पर उमेश यादव की गेंद पर ईशांत के हाथों लपके गए। फिंच ने 107 गेंदों का सामना कर नौ चौके और दो छक्के लगाए। मिशेल मार्श ने भी 33 रनों की पारी खेली और उमेश की गेंद पर विराट कोहली के हाथों कैच आउट होने से पहले मार्श ने 42 गेंदों का सामना कर तीन चौके लगाए। कप्तान स्टीव स्मिथ ने 29 गेंदों पर 51 रनों की तूफानी पारी खेली। स्मिथ की पारी में चार चौैके और तीन छक्के शामिल हैं।

मेलबर्न में आस्ट्रेलिया की जीत के हीरो रहे ग्लेन मैक्सवल ने 20 गेदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाए। मैक्सवेल को इशांत ने आउट किया। जार्ज बेले (10) और जैम्स फॉकनर (0) को क्रमश : इशांत और उमेश ने सस्ते में आउट किया। मैथ्यू वेड (0) को रोहित शर्मा ने रन आउट किया। बेले और फॉकनर का विकेट 319 रनों के कुल योग पर गिरा, जबकि वेड 321 के रनों के कुल योग पर रन आउट हुए। माक्सवेल का विकेट पारी की अंतिम गेंद पर गिरा। भारत की ओर से इशांत ने चार विकेट लिए, जबकि उमेश को तीन सफलता हासिल हुई। पांच मैचों की सीरीज में आस्ट्रेलिया 3-0 की अजय बढ़त हासिल कर चुका है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल