1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019: जाते-जाते अपनी छाप छोड़ने वाले शिमरोन हेटमेयर ने कहा, कोहली, डिविलियर्स से बहुत कुछ सीखा

IPL 2019: जाते-जाते अपनी छाप छोड़ने वाले शिमरोन हेटमेयर ने कहा, कोहली, डिविलियर्स से बहुत कुछ सीखा

 Reported By: IANS
 Published : May 05, 2019 04:45 pm IST,  Updated : May 05, 2019 04:45 pm IST

शिमरोन हेटमेयर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दिलाने के बाद माना कि उन्होंने इस सीजन विराट कोहली और अब्राहम डिविलियर्स से बहुत कुछ सीखा।

Shimron hetmyer said he learn from virat kohli and ab de villiars- India TV Hindi
Shimron hetmyer said he learn from virat kohli and ab de villiars Image Source : IPLT20.COM

बेंगलोर। शिमरोन हेटमेयर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दिलाने के बाद माना कि उन्होंने इस सीजन विराट कोहली और अब्राहम डिविलियर्स से बहुत कुछ सीखा। बेंगलोर ने शनिवार को यहां अपने आखिरी मैच में हैदराबाद को चार विकेट से मात दी। हेटमेयर ने 47 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेलकर टीम की इस जीत में अहम भूमिका निभाई। 

मैच के बाद 22 वर्षीय हेटमेयर ने कहा, "इस समय यह मेरे लिए थोड़ा मुश्किल रहा। यहां के वातावरण और आईपीएल के अनुकूल होने में मुझे परेशानी झेलनी पड़ी। "

हेटमेयर ने कहा, "मैंने टीम प्रबंधन से बात की और उन्होंने कहा कि मैच का आनंद लो। मैंने अपना दिमाग को साफ किया और अपनी योजनाओं के अनुसार खेलने पर ध्यान केन्द्रित किया। आईपीएल का मेरा अनुभव शानदार रहा। मैंने विराट कोहली और एबीडी से बहुत कुछ सीखा है। हमारी टीम का कोचिंग स्टाफ भी काफी अच्छा है, सभी से बहुत कुछ सीखने को मिला।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल