1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शिवनारायण चंद्रपॉल वेस्टइंडीज अंडर-19 के बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त

शिवनारायण चंद्रपॉल वेस्टइंडीज अंडर-19 के बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 13, 2021 03:50 pm IST,  Updated : Nov 13, 2021 03:50 pm IST

वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर शिवनारायण चंद्रपॉल को अगले साल विश्व कप से पहले एंटीगा में आगामी शिविर के लिये अंडर-19 राष्ट्रीय टीम का बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया गया।

शिवनारायण चंद्रपॉल...- India TV Hindi
शिवनारायण चंद्रपॉल वेस्टइंडीज अंडर-19 के बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त Image Source : GETTY

सेंट जोंस (एंटीगा एवं बारबाडोस)। वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर शिवनारायण चंद्रपॉल को अगले साल विश्व कप से पहले एंटीगा में आगामी शिविर के लिये अंडर-19 राष्ट्रीय टीम का बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया गया।

वेस्टइंडीज के लिये 164 टेस्ट, 268 वनडे और 22 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर कुल 20,988 रन जुटाने वाले 47 वर्षीय चंद्रपॉल एंटीगा में 15 से 28 नवंबर तक लगने वाले तैयारी शिविर से जुड़ेंगे। अंडर-19 विश्व कप अगले साल जनवरी-फरवरी में कैरेबियाई सरजमीं में खेला जायेगा।

क्रिकेट वेस्टइंडीज के क्रिकेट निदेशक जिम्मी एडम्स ने एक बयान में कहा, ‘‘शिव को क्रिकेट की अपार जानकारी है और कोचिंग स्टाफ में उनका जुड़ना काफी फायदेमंद होगा।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल