1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. INDO-PAK सीरीज का विरोध: BCCI दफ्तर में शिवसैनिकों का हंगामा

INDO-PAK सीरीज का विरोध: BCCI दफ्तर में शिवसैनिकों का हंगामा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 19, 2015 11:53 am IST,  Updated : Oct 19, 2015 12:53 pm IST

नई दिल्ली: पाकिस्तान के साथ क्रिकेट रिश्ते बहाल करने के लिए पीसीबी और बीसीसीआई की बैठक की खबरों के बीच आज शिवसेना ने बीसीसीआई के मुंबई स्थित दफ्तर पर हंगामा किया। शिवसेना कार्यकर्ताओं के विरोध

BCCI दफ्तर में...- India TV Hindi
BCCI दफ्तर में शिवसैनिकों का हंगामा, कल होगी वार्ता

नई दिल्ली: पाकिस्तान के साथ क्रिकेट रिश्ते बहाल करने के लिए पीसीबी और बीसीसीआई की बैठक की खबरों के बीच आज शिवसेना ने बीसीसीआई के मुंबई स्थित दफ्तर पर हंगामा किया। शिवसेना कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर और पीसीबी प्रमुख शहरयार खान के बीच बातचीत कल तक के लिए टाल दी गई है।हंगामेबाजी कर रहे करीब 100 शिवसैनिक बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर और पीसीबी चीफ शहरयार खान की उस संभावित बैठक का विरोध कर रहे थे जिसमें दोनों देशों के बीच दिसंबर में एक सीरीज के आयोजन की बात होनी थी। गौरतलब है मुंबई हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट संबंध लगभग खत्म से हो गए थे।

किस लिए होनी थी बैठक-

दोनों देशों के बीच संभावित दौरे को लेकर बीसीसीआई चीफ शशांक मनोहर और पीसीबी चीफ शहरयार खान के बीच आज ही बैठक होनी थी। आपको बता दें कि दुबई में हुई आईसीसी की एक बैठक के बाद बोर्ड सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली सीरीज के संबंध में अंतिम फैसला इसी महीने यानी अक्टूबर में ही हो जाएगा।

क्या हुआ-

मुंबई स्थित बीसीसीआई के दफ्तर पहुंचकर शिवसैनिकों ने हंगामा किया और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने पोस्टर दिखाते हुए उस मीटिंग का विरोध किया जो आज होने वाली थी। हंगामे की खबर मिलते ही मुंबई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिवसैनिकों को वहां से हटाया और कुछ शिवसैनिकों को हिरासत में भी ले लिया।

शिवसैनिकों के हंगामे पर बोले राजीव शुक्ला-

आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख शहरयार खान की प्रस्तावित बैठक का विरोध कर रहे शिवसेना कार्यकर्ताओं के बीसीसीआई मुख्यालय पर हमले की निंदा की। शुक्ला ने ट्वीट किया , शिवसेना द्वारा बीसीसीआई कार्यालय पर हमले की कड़ी निंदा करता हूं। उन्होंने कहा, बीसीसीआई एक जिम्मेदार संगठन है और राष्ट्रहित के खिलाफ कुछ नहीं करेगा। क्रिकेट के फैसले बीसीसीआई पर छोड़ देने चाहिए।

दिसंबर में सीरीज चाहता है पीसीबी-

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान और पीसीबी कार्यकारी समिति के प्रमुख नजम सेठी बीसीसीआई को दिसंबर में होने वाली द्विपक्षीय सीरीज के लिए राज़ी करने के लिए भारत आए हुए हैं। पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा, यह दौरा शशांक मनोहर के निमंत्रण पर किया जा रहा है जिन्होंने हाल में भारतीय क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष पद संभाला। पीसीबी कम मैचों की सीरीद के लिए भी तैयार है, लेकिन वह चाहता है कि यह पाकिस्तान की घरेलू सीरीज हो जिसका आयोजन यूएई में किया जाए।

भारत और पाकिस्तान के बीच अंतिम सीरीज-

पाकिस्तान ने आखिरी बार दिसंबर 2012 और जनवरी 2013 में भारत का दौरा किया था। इस दौरे में पाकिस्तान ने तीन एकदिवसीय और दो टी-20 मैच खेले थे। पाकिस्तान ने तीन मैच को एकदिवसीय सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल