1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी गेंदबाजी से एक बार फिर नराज हुए शोएब अख्तर, कर दिया ये ट्वीट

पाकिस्तानी गेंदबाजी से एक बार फिर नराज हुए शोएब अख्तर, कर दिया ये ट्वीट

 Reported By: IANS
 Published : May 18, 2019 03:19 pm IST,  Updated : May 18, 2019 04:49 pm IST

पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम ने 115 रनों की दमदार पारी खेली। गेंदबाजी में मोहम्मद हसनैन और इमाद वसीम को दो-दो जबकि खान, मलिक और हसन अली को एक-एक विकेट मिला।   

Shoaib akhtar not happy with pakistan bowling attack against england odi series- India TV Hindi
Shoaib akhtar not happy with pakistan bowling attack against england odi series Image Source : AP

लंदन। पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां पांच मैचों की सीरीज के चौथे मैच में पाकिस्तान के हारने के बाद टीम की गेंदबाजी पर नाराजगी जाहिर की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 340 रन बनाए। इंग्लैंड ने 49.3 ओवर में सात विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

अख्तर ने मुकाबले के बाद ट्वीट किया, "पाकिस्तान एक बार फिर 300 से अधिक के लक्ष्य को बचा नहीं पाई। गेंदबाजी से फिर निराशा हुई।"

पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम ने 115 रनों की दमदार पारी खेली। गेंदबाजी में मोहम्मद हसनैन और इमाद वसीम को दो-दो जबकि खान, मलिक और हसन अली को एक-एक विकेट मिला। 

इस जीत के बाद इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली है। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल