1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दानिश कनेरिया के साथ भेदभाव करने वाले खिलाड़ियों का नाम बताए शोएब अख्तर: बासित अली

दानिश कनेरिया के साथ भेदभाव करने वाले खिलाड़ियों का नाम बताए शोएब अख्तर: बासित अली

 Reported By: IANS
 Published : Jan 06, 2020 08:38 pm IST,  Updated : Jan 06, 2020 08:38 pm IST

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने सोमवार को कहा है कि शोएब अख्तर को उन खिलाड़ियों के नाम बताने चाहिए जिन्होंने टीम में शामिल एकमात्र हिंदू खिलाड़ी लेग स्पिनर दानिश कनेरिया के साथ भेदभाव किया था।

दानिश कनेरिया के साथ...- India TV Hindi
दानिश कनेरिया के साथ भेदभाव करने वाले खिलाड़ियों का नाम बताए शोएब अख्तर: बासित अली Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने सोमवार को कहा है कि शोएब अख्तर को उन खिलाड़ियों के नाम बताने चाहिए जिन्होंने टीम में शामिल एकमात्र हिंदू खिलाड़ी लेग स्पिनर दानिश कनेरिया के साथ भेदभाव किया था।

अख्तर ने पिछले महीने यह आरोप लगाया था कि टीम में कुछ खिलाड़ी कनेरिया के साथ इसलिए सौतेला व्यवहार करते थे क्योंकि वो हिन्दु थे। कनेरिया ने भी अख्तर की बात की पुष्टि की और कहा था कि सिर्फ अख्तर, पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक, यूनिस खान और मोहम्मद युसूफ ने उनका साथ दिया था।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने बासित के हवाले से लिखा है, "मैं इस बात से हैरान हूं कि कनेरिया ने यह कहा कि वो बाद में उन खिलाड़ियों के नाम का ऐलान करेंगे। शोएब को किसी तरह के प्रचार-प्रसार करने की जरूरत नहीं है। उनके काफी प्रशंसक हैं और हमेशा रहेंगे, लेकिन शोएब को उन खिलाड़ियों के नाम बताने चाहिए।" उन्होंने कहा, "इस तरह की चीज (धर्म के नाम पर भेदभाव) मेरे समय में नहीं हुआ।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल