1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे में नंबर 4 पर अय्यर को बल्लेबाजी करते देखना चाहते हैं कुंबले

वनडे में नंबर 4 पर अय्यर को बल्लेबाजी करते देखना चाहते हैं कुंबले

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 13, 2019 12:11 pm IST,  Updated : Dec 13, 2019 12:11 pm IST

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले चाहते हैं कि श्रेयस अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी एकदिवसीय सीरीज में महत्वपूर्ण नंबर 4 पर बल्लेबाजी करें।

IND v WI- India TV Hindi
वनडे में नंबर 4 पर अय्यर को बल्लेबाजी करते देखना चाहते हैं कुंबले Image Source : BCCI

नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान और महान स्पिनर अनिल कुंबले का मानना है कि श्रेयस अय्यर को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे श्रृंखला में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिये। उनका मानना है कि भारतीय गेंदबाजों के लिये यह श्रृंखला चुनौतीपूर्ण होगी। कुंबले ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों को वेस्टइंडीज के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘शिखर के नहीं होने से केएल राहुल को पारी के आगाज का मौका मिला है। श्रेयस अय्यर काफी परिपक्व बल्लेबाज है। मैं चाहूंगा कि वह चौथे नंबर पर उतरे।’’ दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच चेन्नई में खेला जायेगा।

कुंबले ने स्टार स्पोटर्स से कहा, ‘‘वेस्टइंडीज के सामने गेंदबाजी चुनौतीपूर्ण होगी। उसके पास दमदार हिटर्स हैं। विकेट भी बल्लेबाजी के अनुकूल है तो गेंदबाजों को उम्दा प्रदर्शन करना होगा।

 

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल