1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सिल्वा ने श्रीलंका को 85 रन की बढ़त दिलायी

सिल्वा ने श्रीलंका को 85 रन की बढ़त दिलायी

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 16, 2016 01:59 pm IST,  Updated : Aug 16, 2016 01:59 pm IST

कोलंबो: कौशल सिल्वा की संयमित बल्लेबाजी की मदद से श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट के चौथे दिन लंच तक 85 रन की बढ़त हासिल कर ली। हालांकि मेहमान टीम ने कोलंबो

Kaushal-Silva- India TV Hindi
Kaushal-Silva

कोलंबो: कौशल सिल्वा की संयमित बल्लेबाजी की मदद से श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट के चौथे दिन लंच तक 85 रन की बढ़त हासिल कर ली। हालांकि मेहमान टीम ने कोलंबो में मेजबान टीम को आज सुबह तीन झटके दिये। कल श्रीलंका ने एक विकेट के नुकसान पर 22 रन बनाये थे और आज जब खेल शुरू हुआ तो मेजबान टीम को पहली पारी के आधार पर आस्ट्रेलिया की 24 रन की बढ़त को खत्म करने के लिए महज दो रन की आवश्यकता थी और टीम ने जल्दी से दो रन बनाकर बढ़त को खत्म किया और चौथे दिन लंच तक मेजबान टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिये थे।

सिंहालिज स्पोट्र्स क्लब में खेले जा रहे मैच में लंच तक सिल्वा 32 और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज चार बनाकर खेल रहे थे। आफ स्पिनर नाथन लायन ने पहले घंटे में दिमुत करूणारत्ने को 22 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर स्टंप करवाकर पैवेलियन भेजा। लायन ने सिल्वा का विकेट भी ले लिया था लेकिन सलामी बल्लेबाज ने रिव्यू मांगा, जो उसके पक्ष में रहा। हालांकि रिव्यू का फायदा आस्ट्रेलिया को भी मिला जब स्पिनर जान हालैंड की गेंद पर कुशल परेरा (24) को विकेट के पीछे कैच आउट करार दिया गया।

पहले मैच में शतक जाने वाले कुशल मेंडिस ने आते ही तेज-तर्रार शाट लगाने शुरू किये और 14 गेंदों में दो छक्कों और एक चौके की मदद से 18 रन जुटाये लेकिन मिशेल स्टार्क ने उन्हें विकेट के सामने पकड़ा और वह पगबाधा आउट करार दिये गये। इससे पहले कप्तान स्टीवन स्मिथ और शान मार्श की शतकीय पारियों की बदौलत आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका से पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल की और मेजबान टीम के पहली पारी के 355 रन के जवाब में 379 रन बनाये। श्रीलंका पहले ही श्रृंखला में 2-0 की बढ़त ले चुका है और उसकी निगाहंे पहली बार किसी टेस्ट श्रृंखला में आस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ करने पर लगी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।