1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मलेशिया मास्टर्स में सिंधु और सायना का जीत से आगाज, कश्यप-श्रीकांत पहले दौर में बाहर

मलेशिया मास्टर्स में सिंधु और सायना का जीत से आगाज, कश्यप-श्रीकांत पहले दौर में बाहर

 Reported By: IANS
 Published : Jan 08, 2020 06:54 pm IST,  Updated : Jan 08, 2020 06:54 pm IST

शीर्ष भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों पीवी सिंधु और सायना नेहवाल ने इंडोनेशिया मास्टर्स में विजयी शुरुआत करते हुए बुधवार को अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

मलेशिया मास्टर्स में...- India TV Hindi
मलेशिया मास्टर्स में सिंधु और सायना का जीत से आगाज, कश्यप-श्रीकांत पहले दौर में बाहर Image Source : GETTY IMAGES

कुआलालंपुर| शीर्ष भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों पीवी सिंधु और सायना नेहवाल ने यहां जारी मलेशिया मास्टर्स में विजयी शुरुआत करते हुए बुधवार को अगले दौर में प्रवेश कर लिया जबकि पुरुष एकल वर्ग में पारुपल्ली कश्यप, किदांबी श्रीकांत और बी. साई प्रणीत पहले दौर में हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

छठी सीड सिंधु ने महिला एकल के पहले दौर में रूस की येवगेनिया कोसेत्सकाया को 35 मिनट में 21-15 21-13 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। सायना ने क्वालीफायर बेल्जियम की लियाने टान को 36 मिनट में 21-15-21-17 से हराकर अगले दौर में कदम रखा।

पुरुष एकल में तीन भारतीय खिलाड़ी पहले दौर की बाधा पार नहीं कर सके। कश्यप को दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी जापान के केंटो मोमोटा के हाथों 17-21, 16-21 से हार झेलनी पड़ी। श्रीकांत को दूसरी सीड चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन के खिलाफ 17-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, प्रणीत को डेनमार्क के रास्मस गेमके ने 44 मिनट में 21-11 21-15 से शिकस्त दी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल