1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SL vs BAN T20WC: जीत के बाद श्रीलंकाई कप्तान शनाका ने इस खिलाड़ी की जमकर की तारीफ

SL vs BAN T20WC: जीत के बाद श्रीलंकाई कप्तान शनाका ने इस खिलाड़ी की जमकर की तारीफ

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 24, 2021 08:58 pm IST,  Updated : Oct 24, 2021 08:58 pm IST

शनाका ने मैच के बाद कहा, "यह आसान लक्ष्य नहीं था लेकिन एक बार बल्लेबाज क्रीज पर जम जाये तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।"

SL vs BAN T20WC: dasun shanaka hails Charith Asalanka after...- India TV Hindi
SL vs BAN T20WC: dasun shanaka hails Charith Asalanka after beating bangladesh by 5 wickets Image Source : TWITTER HANDLE/@ICC

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर 12 मैच में 172 रन का लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं था। चरित असालांका ने 49 गेंद में नाबाद 80 और भानुका राजपक्षा ने 53 रन बनाकर टीम को पांच विकेट से जीत दिलाई।

शनाका ने मैच के बाद कहा, "यह आसान लक्ष्य नहीं था लेकिन एक बार बल्लेबाज क्रीज पर जम जाये तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। असालांका ने शानदार पारी खेली। युवाओं का ऐसे मौकों पर अच्छा प्रदर्शन काफी जरूरी है। उसकी बल्लेबाजी देखकर अच्छा लगा।"

'प्लेयर आफ द मैच' असालांका ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं और देश में मेरे दोस्त भी खुश होंगे। उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया। मैं आगे भी इस लय को कायम रखना चाहता हूं। जब मैने पहली गेंद खेली तो मुझे लगा कि पिच अच्छी है। मैंने अपना स्वाभाविक खेल दिखाया। राजपक्षा ने भी शानदार पारी खेलकर मैच की तस्वीर बदल दी।"

SL vs BAN T20WC: श्रीलंका ने बांग्लादेश को 5 विकेट से रौंदा, असालांका और भानुका चमके

बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह ने कहा कि उन्हें लगा कि स्कोर अच्छा था। उन्होंने कहा, "लिटन और नईम ने अच्छी शुरूआत दी। मुशफिकुर ने भी शानदार पारी खेली। हम दसवें ओवर तक मैच में थे लेकिन उसके बाद से मैच हमारी पकड़ से छूट गया। हम अगले मैच में वापसी करेंगे । हमने आईपीएल मैच देखे है और हमें लगा कि अतिरिक्त स्पिनर से मदद मिलेगी।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।