1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SL vs BAN T20WC: श्रीलंका ने बांग्लादेश को 5 विकेट से रौंदा, असालांका और भानुका चमके

SL vs BAN T20WC: श्रीलंका ने बांग्लादेश को 5 विकेट से रौंदा, असालांका और भानुका चमके

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 24, 2021 08:49 pm IST,  Updated : Oct 24, 2021 08:49 pm IST

श्रीलंका ने टी-20 विश्व कप के अपने अभियान क्री शुरुआत बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा कर की।

SL vs BAN T20WC: srilanka thrash bangladesh by 5 wickets- India TV Hindi
SL vs BAN T20WC: srilanka thrash bangladesh by 5 wickets Image Source : TWITTER/@ICC

युवा बल्लेबाज चरित असालांका के 49 गेंद में नाबाद 80 रन और भानुका राजपक्षा के आक्रामक अर्धशतक की मदद से श्रीलंका ने आईसीसी टी20 विश्व कप सुपर 12 चरण ग्रुप एक के मैच में रविवार को बांग्लादेश को पांच विकेट से हरा दिया। श्रीलंका का मध्यक्रम लड़खड़ा गया था लेकिन समय पर वापसी करते हुए उसने 172 रन का लक्ष्य सात गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।

असालांका और राजपक्षा (31 गेंद में 53 रन) ने 8.4 ओवर में पांचवें विकेट के लिये 86 रन की साझेदारी की। इस मैच से पहले आठ वनडे और चार टी20 खेल चुके असालांका ने पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाते हुए अपनी नाबाद पारी में पांच चौके और पांच छक्के लगाये। 10वें ओवर में आये 30 वर्ष के राजपक्षा ने 31 गेंद की पारी में तीन चौके और तीन छक्के जड़े।

बांग्लादेश के लचर क्षेत्ररक्षण ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों का काम आसान कर दिया । लिटन दास ने राजपक्षा औरर असालांका दोनों के कैच टपकाये। इससे पहले श्रीलंका की शुरूआत खराब रही थी और चौथी ही गेंद पर नासुम अहमद ने कुसल परेरा को पवेलियन भेजा। इसके बाद हालांकि असालांका ने महेदी हसन के साथ पारी को आगे बढाया।

शाकिब अल हसन ने पाथुम निसांका (24) और अविष्का फर्नांडो (0) को आउट करके श्रीलंकाई पारी को झटके दिये। श्रीलंका ने नौ रन के भीतर तीन विकेट गंवा दिये ।इसके बाद हालांकि असालांका और राजपक्षा ने पारी को संभाला। इससे पहले सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम और मुशफिकुर रहीम के अर्धशतकों की मदद से बांग्लादेश ने चार विकेट पर 171 रन बनाये । बांग्लादेश का स्कोर आठवें ओवर में दो विकेट पर 56 रन था जिसके बाद नईम और रहीम ने 8.3 ओवर में 73 रन की साझेदारी की।

नईम ने 52 गेंद में छह चौकों की मदद से 62 रन बनाये जबकि रहीम 37 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 57 रन बनाये। बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों नईम और लिटन दास ने बड़े शॉट खेलने के लिये कुछ ओवरों तक इंतजार किया। दोनों की साझेदारी मजबूत होती दिख रही थी लेकिन दास को छठे ओवर में लाहिरू कुमारा ने पवेलियन भेज दिया। फुल लैंग्थ गेंद को खेलने के प्रयास में दास ने दासुन शनाका को मिड आफ में कैच थमाया। इसके बाद गेंदबाज और बल्लेबाज में तीखी बहस हो गई और अंपायर को दखल देना पड़ा।

कुमारा आक्रामक अंदाज में दास की तरफ बढे। दोनों के बीच बहस हुई और सिर आपस में लगभग टकरा ही गए थे कि दोनों को अलग करना पड़ा। स्टार हरफनमौला शाकिब अल हसन ने सातवें ओवर में चरित असलांका को दो चौके लगाये लेकिन अगले ओवर में चमिका करूणारत्ने की गेंद पर बोल्ड हो गए।

T20WC IND vs PAK: क्या आज पाकिस्तान से हारेंगे 'मेन इन ब्लू'? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

पावरप्ले के आखिर में स्कोर एक विकेट पर 41 रन था और दस ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 72 रन हो गया। रहीम ने 11वें ओवर में वानिंदु हसरंगा को छक्का लगाया और 13वें ओवर में बिनुरा फर्नांडो को छक्का जड़ा। नईम ने 14वें ओवर में 44 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। रहीम ने 15वें ओवर में हसरंगा को दो चौके लगाये। दोनों ने पांच ओवर में 46 रन जोड़े। बांग्लादेश ने आखिरी पांच ओवर में 53 रन बनाये। नईम 17वें ओवर में फर्नांडो को पूल शॉट खेलने के प्रयास में कैच दे बैठे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल