1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्मिथ और वार्नर आईपीएल में नहीं चले तो भी विश्व कप टीम में होंगे : हेडन

स्मिथ और वार्नर आईपीएल में नहीं चले तो भी विश्व कप टीम में होंगे : हेडन

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 23, 2019 08:22 pm IST,  Updated : Mar 23, 2019 08:22 pm IST

गेंद से छेड़खानी मामले में एक साल का प्रतिबंध झेल चुके स्मिथ और वार्नर के आईपीएल प्रदर्शन पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की पैनी नजरें होंगी।

स्मिथ और वार्नर आईपीएल में नहीं चले तो भी विश्व कप टीम में होंगे : हेडन - India TV Hindi
स्मिथ और वार्नर आईपीएल में नहीं चले तो भी विश्व कप टीम में होंगे : हेडन  Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का मानना है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छा नहीं भी खेले तो भी विश्व कप टीम में उनका चयन तय है। 

गेंद से छेड़खानी मामले में एक साल का प्रतिबंध झेल चुके स्मिथ और वार्नर के आईपीएल प्रदर्शन पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की पैनी नजरें होंगी। हेडन ने प्रेस ट्रस्ट से कहा, ‘‘वार्नर और स्मिथ के पास यह कुछ क्रिकेट खेलने का मौका है वरना उन्हें अभ्यास ही नहीं मिलता।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ ये दोनों विश्व कप टीम में होंगे, भले ही आईपीएल में प्रदर्शन कैसा भी हो । विश्व कप टीम से उन्हें बाहर नहीं किया जायेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आईपीएल से काफी फर्क पड़ेगा । गेंदबाजों के लिये कार्यभार अहम होता है लेकिन बल्लेबाजों के लिये ऐसा कुछ नहीं । वे जितनी बल्लेबाजी करें, उतना ही बेहतर है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल