1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रांची टेस्ट: आस्ट्रेलिया की पहली पारी 451 पर सिमटी, जडेजा के 5 विकेट

रांची टेस्ट: आस्ट्रेलिया की पहली पारी 451 पर सिमटी, जडेजा के 5 विकेट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 17, 2017 02:07 pm IST,  Updated : Mar 17, 2017 02:07 pm IST

रांची: बारते के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ के तीसरे मैच के दूसरे दिन लंच के बाद आस्ट्रेलिया की पहली पारी 451 रनों पर सिमट गई। मैक्सवेल ने आज जहा अपने टेस्ट करिअर का पहला शतक लगाया

Jadeja- India TV Hindi
Jadeja

रांची: बारते के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ के तीसरे मैच के दूसरे दिन लंच के बाद आस्ट्रेलिया की पहली पारी 451 रनों पर सिमट गई। मैक्सवेल ने आज जहा अपने टेस्ट करिअर का पहला शतक लगाया वहीं स्मिथ दोहरे शतक से चूक गए। मैक्सवेल ने 104 रन बनाए जबकि स्मिथ 178 पर नाबाद रहे। दूसरी तरफ जडेजा ने आज चार विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया। यादव ने भी अच्छी गेंदबाज़ी की और तीन विकेट लिए। 

स्मिथ ने इस सीरीज में दूसरा शतक लगाते हुए 361 गेंदों का सामना कर 17 चौके लगाए। इसके अलावा मैट रेनशॉ ने 44, मैथ्यू वेड ने 37 और स्टीव ओकीफ ने 25 रनों का योगदान दिया।

भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 124 रन खर्च करते हुए पांच सफलता हासिल की जबकि उमेश यादव को तीन सफलता मिली। रविचंद्रन अश्विन को एक सफलता मिली।

चार मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर चल रही हैं। आस्ट्रेलिया ने पुणे में जीत के साथ बढ़त हासिल की थी जबकि भारत ने बेंगलुरू में जीत हासिल करते हुए बराबरी की थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल