1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND W vs ENG W: अपने शानदार अर्धशतक के दम पर मंधाना ने कायम किया ये रिकॉर्ड

IND W vs ENG W: अपने शानदार अर्धशतक के दम पर मंधाना ने कायम किया ये रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 15, 2021 04:50 pm IST,  Updated : Jul 15, 2021 04:50 pm IST

स्मृति मंधाना के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की ये 13वीं फिफ्टी थी।

Smriti Mandhana Breaks Big Record With Her Explosive...- India TV Hindi
Smriti Mandhana Breaks Big Record With Her Explosive Half-Century Image Source : TWITTER HANDLE/@BCCIWOMEN

बुधवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे और निर्णायक टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड ने आठ विकेट से जीत दर्ज कर ली। ये सीरीज इंग्लैंड ने 2-1 से जीत ली। भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने भारतीय टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 70 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। वे टीम जो जीत दिलाने में भले ही असफल रहीं लेकिन उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

भारत ने पहले बल्लेबाजी कर 6 विकेट खोकर 153 रनर बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने दो विकेट खोकर आठ गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया था।

टी-20 टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने अपने इस धमाकेदार अर्धशतक के दमकर विदेशी सरजमीं पर सबसे ज्यादा टी-20 अर्धशतक जमाने वाली भारतीय बन गई हैं। ये उनका विदेशी जमीं पर सातवां टी-20 पचासा था। इसी के साथ ये उनके करियर की 13वीं टी-20 फिफ्टी भी थी।

WI v AUS : स्टार्क का खुलासा, बताया कैसे रसेल को रोकने में रहे कामयाब

उन्होंने 51 गेंदों का सामना कर 70 रन बनाए थे जिसमें उन्होंने आठ चौरे और दो छक्के भी जड़े थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल