1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सौरव गांगुली ने आईपीएल की इंग्लिश प्रीमियर लीग से तुलना करते हुए कही बड़ी बात

सौरव गांगुली ने आईपीएल की इंग्लिश प्रीमियर लीग से तुलना करते हुए कही बड़ी बात

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 25, 2019 08:59 pm IST,  Updated : Oct 25, 2019 08:59 pm IST

बीसीसीआई के नए अध्यक्ष सौरव गांगुली को कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में बंगाल क्रिकेट संघ ने सम्मानित किया। इस दौरान गांगुली ने भारतीय क्रिकेट के रोडमैप पर खुलकर बात की। 

bcci president- India TV Hindi
सौरव गांगुली ने आईपीएल की इंग्लिश प्रीमियर लीग से तुलना करते हुए कही बड़ी बात Image Source : TWITTER

बीसीसीआई के नए अध्यक्ष सौरव गांगुली को कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में बंगाल क्रिकेट संघ ने सम्मानित किया। इस दौरान गांगुली ने भारतीय क्रिकेट के रोडमैप पर खुलकर बात की।

गांगुली ने कहा, "टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है, हम बड़े टूर्नामेंट नहीं जीते हैं इसलिए रोडमैप समय के साथ आएगा। भारतीय क्रिकेट में एक अच्छा ढांचा है और इसमें पैसा भी है।" गांगुली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की भी तुलना की।

गांगुली ने कहा, "आईपीएल अब ईपीएल की तरह दुनिया की सबसे बड़ी लीग है। लोकप्रियता और संचालन के मामले में यह किसी भी तरह से ईपीएल से कम नहीं है। मेरा काम सभी स्तरों पर क्रिकेटरों की मदद करना है, प्रथम श्रेणी में खेलने वाले खिलाड़ी। मेरी महत्वाकांक्षा यह है कि जो खिलाड़ी भारत के लिए नहीं खेलते हैं, उन्हें सुविधाएं मिलें। मेरी इच्छा क्रिकेट को विश्वसनीय और स्वच्छ बनाने की भी है।"

उन्होंने कहा, "मैं अपनी समय सीमा के बारे में नहीं जानता, लेकिन जब मैं पद छोडूंगा तब जो नए लोगा आएंगे वह यह जरूर कह सकेंगे कि मैं एक स्वस्थ प्रणाली पीछे छोड़कर गया हूं।"

बता दें कि गांगुली ने बीते बुधवार को आधिकारिक तौर पर बीसीसीआई अध्यक्ष पद सम्भाला। अध्यक्ष बनने के बाद भारत के पूर्व कप्तान ने कहा था कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कई लोग आते हैं लेकिन टेस्ट क्रिकेट के लिए नहीं। इस बात को समझने की जरूरत है कि कैसे टेस्ट क्रिकेट में ऐसी स्थिति बनाई जाए कि स्टेडियमों में दर्शक अच्छी तादाद में मौजूद रहें।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।