1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सौरव गांगुली को मिली अस्पताल से छुट्टी, बोले - 'अब मैं पूरी तरह से हूँ ठीक'

सौरव गांगुली को मिली अस्पताल से छुट्टी, बोले - 'अब मैं पूरी तरह से हूँ ठीक'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 07, 2021 10:55 am IST,  Updated : Jan 07, 2021 01:25 pm IST

भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) के अध्यक्ष सौरव गांगुली आज यानि गुरूवार को कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल से छुट्टी पा गए हैं।

Sourav Ganguly- India TV Hindi
Sourav Ganguly Image Source : TWITTER/ICC

भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) के अध्यक्ष सौरव गांगुली आज यानि गुरूवार को कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल से छुट्टी पा गए हैं। जिसकी जानकारी अस्पताल के मीडिया बुलेटिन में दी गई है।  इस तरह अस्पताल से छुट्टी पाने के बाद गांगुली ने कहा, "मैं ईलाज के लिए अस्पताल के डॉक्टरों का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं बिल्कुल ठीक हूं। उम्मीद है कि मैं जल्दी उड़ान भर सकूंगा।"

उन्होंने अपने बचपन के दोस्त जॉयदीप का भी इस मुश्किल समय में साथ खड़े रहने के लिए शुक्रिया अदा किया। गांगुली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "तुमने बीते पांच दिनों में जो मेरे लिए किया है वो मैं कभी नहीं भूलूंगा.. मैं तुम्हें 40 साल से जानता हूं और अब यह परिवार से ज्यादा हो गया है।"

पूर्व भारतीय कप्तान की देखरेख के लिए अस्पताल ने नौ सदस्यीय टीम का गठन किया था। अस्पताल ने गुरुवार सुबह बुलेटिन में बताया, "ईलाज करने वाले डॉक्टर उनके स्वास्थ पर निगरानी रख रहे हैं और समय-समय पर घर पर भी उन्हें उपयुक्त ईलाज मुहैया कराएंगे।"

गौरतलब है कि 2 जनवरी (शनिवार) को ‘हल्का’ दिल का दौरा पड़ने के बाद 48 वर्षीय गांगुली को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। ह्रदय तक जाने वाली उनकी तीन प्रमुख धमनियों में अवरोध पाया गया था जिसे ‘ट्रिपल वेसल डिसीज’ भी कहते हैं। 

इस तरह पांच दिन तक डॉक्टर की निगरानी में रहने के बाद वो अब पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं। जिसकी पुष्टि डॉक्टर्स ने भी कर दी है। हालांकि अस्पताल का मानना है कि आगे वो गांगुली की हेल्थ की निरंतर जांच करते रहेंगे। जिससे भविष्य में कोई बीमारी बड़ा रुप ना लेने पाए और वो स्वास्थ्य रहे। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल