1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरभजन के साथ 'दादा' ने लगाए 'ठुमके', सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

हरभजन के साथ 'दादा' ने लगाए 'ठुमके', सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 13, 2020 10:19 pm IST,  Updated : Jan 13, 2020 10:19 pm IST

पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान क्रिकेटर हरभजन सिंह से साथ जमकर डांस किया।

Sourav ganguly, sourav ganguly dance, ganguly dance video, harbhajan singh with sourav dance, harbha- India TV Hindi
Sourav and harbhajan Image Source : TWITTER GRAB

पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक टीवी शो के दौरान हरभजन सिंह के साथ जमकर डांस किया। दोनों के डांस का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस दौरान मशहूर गायिका उषा उथ्थुप ने बॉलीवुड फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी' दोबारा का गना गा रहीं थी। इसी गाने पर हरभजन सिंह डांस करने लगे और साथ ही सौरव गांगुली को भी डांस करवाया।

दरअसल गांगुली और हरभजन बंगाली क्विज शो 'दादागिरी' अनलिमिटेड में आए थे। हरभजन और गांगुली के इस डांस को देखकर शो आए में दर्शकों ने भी इसका खूब लुफ्त उठाया। 

हालांकि शुरु में सौरव डांस करने से झिझक रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने कुछ स्टेप्स किए। इस डांस परफॉर्मेंस के बाद हरभजन और गांगुली ने एक दूसरे को गले लगाया और अपनी जगह पर आ गए।

सौरव और हरभजन के अलावा इस कार्यक्रम में पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान, मोहम्मद, वीवीएस लक्ष्मण और रविचंद्रन अश्विन भी मौजूद थे।

आपको बता दें कि हरभजन सिंह लंबे समय तक गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं। गांगुली की कप्तानी में हरभजन टीम के मुख्य स्पिन गेंदबाज माने जाते थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल