1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय टीम के भविष्य को लेकर 24 अक्टूबर को विराट कोहली से बात करेंगें सौरव गांगुली

भारतीय टीम के भविष्य को लेकर 24 अक्टूबर को विराट कोहली से बात करेंगें सौरव गांगुली

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 23, 2019 03:51 pm IST,  Updated : Oct 23, 2019 03:51 pm IST

गांगुली ने इस दौरान विराट कोहली के बारे में बात करते हुए कहा कि वह भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी है और वो उनसे कल यानी 24 अक्टूबर को सभी मुद्दों पर बात करेंगे और हर पहलू पर उन्हें सपोर्ट करेंगे।  

सौरव गांगुली और विराट कोहली- India TV Hindi
सौरव गांगुली और विराट कोहली Image Source : PTI

नव नियुक्त बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बुधवार को भ्रष्टाचार मुक्त कार्यकाल का वादा किया और कहा कि वह उसी तरह दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट संस्था की अगुआई करेंगे जिस तरह से उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी की थी। गांगुली ने यहां आम सभा बैठक में अधिकारिक तौर पर बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर पद संभालते हुए मीडिया से कई मुद्दों पर बात की।

गांगुली ने इस दौरान विराट कोहली के बारे में बात करते हुए कहा कि वह भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी है और वो उनसे कल यानी 24 अक्टूबर को सभी मुद्दों पर बात करेंगे और हर पहलू पर उन्हें सपोर्ट करेंगे।

गांगुली ने कहा "मैं उनसे कल बात करूंगा, वह भारतीय टीम के कप्तान है और वो भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। हम उसे हर पहलू पर सपोर्ट करेंगे। वो इस टीम को दूनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनाना चाहता है। यह काफी अच्छी टीम है और पिछले 3-4 साल में इस टीम ने काफी अच्छी क्रिकेट खेली है।"

उन्होंने आगे कहा "हां, आप यह कह सकते हैं कि इन्होंने वर्ल्ड कप नहीं जीता, लेकिन आप हर बार वर्ल्ड कप नहीं जीत सकते। उम्मीद है कि हम उन्हें पूरा सपोर्ट करेंगे जहां वो चाहते हैं और हम चाहेंगे की भारतीय क्रिकेट सुचारू रूप से आगे बढ़े।"

वहीं कोहली और शास्त्री के संबंधों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा " "मुझे नहीं पता सीओए, रवि शास्त्री और विराट कोहली के बीच क्या बातचीत होती थी। ये एक नयी शुरुआत है। भारतीय क्रिकेट के भविष्य में सिर्फ खिलाड़ी का प्रदर्शन की उसके चयन की कुंजी होगी। हम यहाँ चीजों को आसन करने के लिए आएं हैं ना की उन्हें कठिन बनाने। जैसा की मैंने पहले भी कहा कि कोहली बहुत महत्वपूर्ण कड़ी है। वो जैसा कहेंगे उसे सुना जाएगा। हम उन्हें पूरी तरह से समर्थन करेंगे।"

गांगुली ने कहा "मैं खुद भारतीय टीम का कप्तान रहा हूँ तो मैं कोहली के बारे में अच्छे से समझ सकता हूँ। हमारे बीच विचार विमर्श होगा और वही होगा जो भारतीय क्रिकेट के लिए बेहतर होगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल