1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, 4-0 की लीड

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, 4-0 की लीड

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 09, 2016 10:16 pm IST,  Updated : Oct 09, 2016 10:16 pm IST

अपने तीन प्रमुख गेंदबाजों को आराम देने के बावजूद साउथ अफ्रीका ने चौथे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में रविवार को ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया।

Photo: AP- India TV Hindi
Photo: AP

पोर्ट एलिजाबेथ: अपने तीन प्रमुख गेंदबाजों को आराम देने के बावजूद साउथ अफ्रीका ने चौथे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में रविवार को ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। काइल एबोट की अगुवाई में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 167 रन पर आउट कर दिया जो सीरीज में उसका न्यूनतम स्कोर है। 

खेल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जवाब में साउथ अफ्रीका ने 14.3 ओवर बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 69 रन बनाए। पहले 3 मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुके साउथ अफ्रीका ने तेज गेंदबाज डेल स्टेन, कागिसो रबाडा और स्पिनर इमरान ताहिर को आराम दिया था। उनकी जगह एबोट और स्पिनर तबरेज शम्सी और आरोन फागिंसो ने ली।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।