1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पोर्ट एलिजाबेथ वनडे: साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया

पोर्ट एलिजाबेथ वनडे: साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया

 Written By: IANS
 Published : Jan 28, 2017 09:36 pm IST,  Updated : Jan 28, 2017 09:36 pm IST

साउथ अफ्रीका ने इमरान ताहिर और वेन पर्नेल की धारदार गेंदबाजी की बदौलत शनिवार को सेंट जॉर्ज्स पार्क मैदान पर हुए पहले वनडे मैच में श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया।

Hashim Amla | Getty Images- India TV Hindi
Hashim Amla | Getty Images

पोर्ट एलिजाबेथ: साउथ अफ्रीका ने इमरान ताहिर और वेन पर्नेल की धारदार गेंदबाजी की बदौलत शनिवार को सेंट जॉर्ज्स पार्क मैदान पर हुए पहले वनडे मैच में श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने श्रीलंकाई पारी को 181 रनों पर समेटने के बाद हाशिम अमला (57) और फॉफ दू प्लेसिस (नाबाद 55) की बदौलत 34.2 ओवरों में दो विकेट खोकर 185 रन बनाते हुए आसानी से जीत हासिल की।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

क्विंटन डी कॉर्क (34) और अमला के रूप में साउथ अफ्रीका ने मात्र 2 विकेट गंवाए। प्लेसिस के साथ कप्तान अब्राहम डिविलियर्स (नाबाद 30) ने नाबाद 54 रनों की साझेदारी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। ताहिर ने 10 ओवरों में 26 रन देकर 3 अहम विकेट चटकाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम पूरे 50 ओवरों तक मैदान पर नहीं टिक सकी और 48.3 ओवरों में 181 रन बनाने में धराशाई हो गई। श्रीलंका के लिए कुशल मेंडिस (62) संघर्ष करने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे।

मेहमान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने 14 रनों पर ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। निरोशान डिकवेला (1) और सेंडन वीरक्कोडी (5) को पर्नेल ने अपने लगातार दो ओवरों में पवेलियन की राह दिखाई। कुशल मेंडिस और दिनेश चांडिमल (22) ने इसके बाद तीसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी कर टीम को कुछ हद तक संभाला। 86 के कुल योग पर ताहिर ने चांडिमल का विकेट चटका इस साझेदारी को तोड़ा। 94 गेंदों में 10 चौके मारने वाले मेंडिस को भी ताहिर ने जल्द ही पवेलियन की राह दिखा दी।

मेंडिस के जाने के बाद अफ्रीकी गेंदबाजों ने विकेट लेने के सिलसिले को जारी रखा और श्रीलंका की पारी को 181 रनों पर समेट दिया। धनंजय डी सिल्वा (28) श्रीलंका के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे। ताहिर और पर्नेल ने तीन-तीन विकेट लिए। क्रिस मौरिस को दो और कागिसो रबादा को एक सफलता मिली। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल