1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आस्ट्रेलिया में दिन रात्रि टेस्ट नहीं खेलना चाहता है दक्षिण अफ्रीका

आस्ट्रेलिया में दिन रात्रि टेस्ट नहीं खेलना चाहता है दक्षिण अफ्रीका

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 19, 2016 06:13 pm IST,  Updated : Apr 19, 2016 06:13 pm IST

मेलबर्न: पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दिन रात्रि टेस्ट क्रिकेट मैच की सफलता से उत्साहित आस्ट्रेलिया इसा साल के आखिर में फिर से एक और टेस्ट मैच दूधिया रोशनी में खेलना चाहता है लेकिन

Day/Night test- India TV Hindi
Day/Night test

मेलबर्न: पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दिन रात्रि टेस्ट क्रिकेट मैच की सफलता से उत्साहित आस्ट्रेलिया इसा साल के आखिर में फिर से एक और टेस्ट मैच दूधिया रोशनी में खेलना चाहता है लेकिन यहां का दौरा करने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम इसके लिये तैयार नहीं लगती है।

द आस्ट्रेलियन समाचार पत्र के अनुसार दक्षिण अफ्रीका को आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेलने हैं। इनमें से पहले दो टेस्ट पर्थ और होबार्ट में होंगे जबकि तीसरा मैच एडिलेड में खेला जाएगा। इसके बाद पाकिस्तान की टीम आस्ट्रेलिया का दौरा करेगी तथा ब्रिस्बेन, मेलबर्न और सिडनी में तीन टेस्ट मैच खेलेगी। इनमें से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम टेस्ट और पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट दिन रात्रि का हो सकता है। पाकिस्तान दिन रात्रि टेस्ट मैच खेलने के लिये तैयार है लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने इस पर आशंकाएं जतायी है।

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर्स संघ के मुख्य कार्यकारी टोनी आइरिश ने कहा कि उनके खिलाड़ी गुलाबी गेंद से दूधिया रोशनी में खेलने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने समाचार पत्र से कहा, हमारे खिलाड़ी इन परिस्थितियों में खेलने के पक्ष में नहीं हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि हमारे किसी भी खिलाड़ी को इस तरह के मैच में खेलने का अनुभव नहीं है। खिलाडि़यों के मना करने का मतलब है कि दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला को कितना महत्व देते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल