साउथ अफ़्रीका ने श्रीलंका को वनडे सिरीज़ में 5-0 से हराकर ICC रैंकिंग में टॉप पर चल रही ऑस्ट्रेलिया को खदेड़कर ताज अपने सिर पहन लिया। शुक्रवार को क्विंटन डि कॉक और हाशिम आमला के शतक की बदौलत साउथ अफ़्रीका ने पांचवें वनडे में श्रीलंका को 88 रन से हरा दिया।
वनडे में साउथ अफ़्रीका की ये लगातार 11वीं जीत है। साउथ अफ्रीका दो साल में पहली बार दोबारा नंबर वन टीम बनी है।
पिछले हफ़्ते न्यूज़ीलैंड में वनडे सिरीज़ 0-2 से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ़्रीका के बीच अंकों का फ़ासला बहुत कम हो गया था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया अभी भी नंबर एक स्पॉट पर आ सकती है हालंकि अभी और जून में होने वाली चैंपियंस ट्राफी के बीच उसे कोई वनडे सिरीज़ नही खेलनी है।