1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना के कहर के कराण रद्द हुआ साउथ अफ्रीका का श्रीलंका दौरा

कोरोना के कहर के कराण रद्द हुआ साउथ अफ्रीका का श्रीलंका दौरा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 20, 2020 04:03 pm IST,  Updated : Apr 20, 2020 05:30 pm IST

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने कहा,‘‘यह दुखद है कि हमें मजबूरन यह फैसला लेना पड़ा। हम जल्दी ही दौरे की नयी तारीखों पर बात करेंगे।’’

South Africa Tour of Sri Lanka canceled due to Corona's havoc - India TV Hindi
South Africa Tour of Sri Lanka canceled due to Corona's havoc  Image Source : ICC
जोहानिसबर्ग। कोरोनावायरस का कहर देखते हुए साउथ अफ्रीका क्रिकेट ने जून में होने वाले श्रीलंका दौरा रद्द कर दिया है। इसका ऐलान उन्होंने सोमवार को किया। दक्षिण अफ्रीका को पखवाड़े में श्रीलंका का दौरा करके तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने थे। सीएसए के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी डाक्टर जाक फाउल ने कहा,‘‘हमारी टीम लॉकडाउन के कारण तैयारी नहीं कर सकी है। इसके अलावा खिलाड़ियों की सेहत हमारी सर्वोपरि प्राथमिकता है।’’
 
उन्होंने कहा,‘‘यह दुखद है कि हमें मजबूरन यह फैसला लेना पड़ा। हम जल्दी ही दौरे की नयी तारीखों पर बात करेंगे।’’ 
 
उन्होंने स्वीकार किया कि दौरा रद्द होने से साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप की उनकी टीम की तैयारियों पर असर पड़ेगा। 
 
 
उन्होंने कहा,‘‘यह खिलाड़ियों के लिये निराशाजनक है क्योंकि यह दौरा टी20 विश्व की तैयारी के लिये अच्छा मौका था।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल