1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूलैंड्स वनडे: आखिरी वनडे में पाकिस्तान को हराकर दक्षिण अफ्रीका ने 3-2 से जीती सीरीज

न्यूलैंड्स वनडे: आखिरी वनडे में पाकिस्तान को हराकर दक्षिण अफ्रीका ने 3-2 से जीती सीरीज

 Reported By: IANS
 Published : Jan 31, 2019 10:13 am IST,  Updated : Jan 31, 2019 10:13 am IST

मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा वनडे मैच पांच विकेट से और तीसरा वनडे डकवर्थ लुइस नियम के तहत 13 रन से जीता था। वहीं, पाकिस्तान ने पहला वनडे पांच विकेट से और चौथ वनडे आठ विकेट से जीता था। 

न्यूलैंड्स वनडे: आखिरी वनडे में पाकिस्तान को हराकर दक्षिण अफ्रीका ने 3-2 से जीती सीरीज- India TV Hindi
न्यूलैंड्स वनडे: आखिरी वनडे में पाकिस्तान को हराकर दक्षिण अफ्रीका ने 3-2 से जीती सीरीज Image Source : AP

न्यूलैंड्स (दक्षिण अफ्रीका)। क्विंटन डी कॉक (83), कप्तान फॉफ डु प्लेसिस (नाबाद 50) और रासी वान डेर डसेन (नाबाद 50) के अर्धशतकों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को खेले गए पांचवें और आखिरी वनडे मैच में पाकिस्तान को सात विकेट पर हराकर पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली। मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा वनडे मैच पांच विकेट से और तीसरा वनडे डकवर्थ लुइस नियम के तहत 13 रन से जीता था। वहीं, पाकिस्तान ने पहला वनडे पांच विकेट से और चौथ वनडे आठ विकेट से जीता था। 

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसला किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 240 रन का स्कोर बनाया, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 40 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

दक्षिण अफ्रीका के लिए डी कॉक ने 58 गेंदों पर 11 चौके और तीन छक्के जबकि डु प्लेसिस ने 72 गेंदों पर तीन चौके लगाए। डसेन ने 61 गेंदों की नाबाद पारी में तीन छक्के जड़े। 

अपना 101वां वनडे खेलने वाले डी कॉक का यह 18वां और कप्तान डु प्लेसिस का यह 31वां अर्धशतक है। वहीं, पांचवां वनडे मैच खेलने वाले डसेन का सीरीज में यह तीसरा अर्धशतक है। 

इसके अलावा रीजा हेंड्रिक्स ने 34 और हाशिम अमला ने 14 रन बनाए। डु प्लेसिस और डसेन ने चौथे विकेट के लिए 95 रन की अविजित साझेदारी की। 

पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर, उस्मान खान और शाहीन अफरीदी ने एक-एक विकेट चटकाए। इससे पहले, पाकिस्तान ने फखर जमान (70) और इमाद वसीम (नाबाद 47) के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 240 रन का स्कोर बनाया। 

उनके अलावा कप्तान शोएब मलिक ने 31, बाबर आजम ने 24 और शादाब खान ने 19 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए ड्वैन प्रिटोरियस और एंडिले फेहलुकवायो ने दो-दो जबकि डेल स्टेन, कगिसो रबादा और विलेम मुल्डर को एक-एक विकेट मिले। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल