1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रॉन्ग एक्टिव के ब्रांड एम्बेसेडर बने साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी एबी डीविलियर्स

रॉन्ग एक्टिव के ब्रांड एम्बेसेडर बने साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी एबी डीविलियर्स

 Reported By: IANS
 Published : Mar 17, 2020 09:14 pm IST,  Updated : Mar 17, 2020 09:14 pm IST

डीविलियर्स से पहले, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी रॉन्ग एक्टिव के ब्रांड एम्बेसेडर बन चुके हैं।

AB de villiers- India TV Hindi
AB de villiers Image Source : TWITTER- @IPL

बेंगलुरु| दक्षिण अफ्रीकी टीम के पूर्व बल्लेबाज अब्राहम डीविलियर्स को यूनिवर्सल स्पोर्टबिज फैशन ब्रांड रॉन्ग एक्टिव ने अपना ब्रांड एम्बेसेडर बनाए जाने की मंगलवार को घोषणा की। 

डीविलियर्स से पहले, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी रॉन्ग एक्टिव के ब्रांड एम्बेसेडर बन चुके हैं। डीविलियर्स और कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए एकसाथ खेलते हैं।

डीविलियर्स ने रॉन्ग एक्टिव से जुड़ने के बाद कहा, "मैं आरसीबी के अपने टीम साथी विराट के साथ रोंगन एक्टिव से जुड़ने से बहुत खुश हूं। आईपीएल के दौरान हम कई वर्षो से एक साथ ड्रेसिंग रूम साझा करते आ रहे हैं और अब खेलों के अलावा फैशन और स्टाइल के बारे में भी चर्चा करना काफी रोचक होगा। मैं इसके माध्यम से भारत में फैन्स से जुड़ने और फैशन के लिए रॉन्ग एक्टिव से जुड़ने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए उत्साहित हूं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल