1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दक्षिण अफ्रीका के फिजियो की खिलाड़ियों को सलाह, चरणबद्ध तरीके से शुरू करें ट्रेनिंग

दक्षिण अफ्रीका के फिजियो की खिलाड़ियों को सलाह, चरणबद्ध तरीके से शुरू करें ट्रेनिंग

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 03, 2020 08:08 pm IST,  Updated : Jul 03, 2020 08:08 pm IST

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के फिजियो क्रेग गोवेंडर ने शुक्रवार को चरणबद्ध ट्रेनिंग की अहमियत पर जोर दिया क्योंकि कोरोना वायरस के कारण लगे लंबे विश्राम के बाद राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी मैदान पर उतर रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका के...- India TV Hindi
दक्षिण अफ्रीका के फिजियो की खिलाड़ियों को सलाह, चरणबद्ध तरीके से शुरू करें ट्रेनिंग Image Source : GETTY IMAGES

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के फिजियो क्रेग गोवेंडर ने शुक्रवार को चरणबद्ध ट्रेनिंग की अहमियत पर जोर दिया क्योंकि कोरोना वायरस के कारण लगे लंबे विश्राम के बाद राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी मैदान पर उतर रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका में 15 मार्च से ही क्रिकेट गतिविधियां निलंबित हैं जब घरेलू एक दिवसीय प्रतियोगिता चल रही थी। हालांकि सोमवार को पुरूष टीम हाई परफोरमेंस टीम ट्रेनिंग पर लौटी। 

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के अनुसार गोवेंडर कहा, ‘‘हमने खिलाड़ियों के चारों ओर कुछ रस्सियां लगायीं ताकि वे समझ सकें कि वे ज्यादा तेजी नहीं दिखा सकते। उन्हें अब भी सुनिश्चित करना होगा कि उन्हें किसी भी गतिविधि से पहले अपनी मांसपेशियों को सक्रिय करना होगा। ’’ 

कुछ पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों ने कहा था कि गेंदबाजों के लिये लॉकडाउन के बाद लय हासिल करना बहुत मुश्किल होगा और उन्हें मैच फिटनेस हासिल करने के लिये कम से कम आठ हफ्तों का समय लगेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हर चीज चरणबद्ध तरीके से करनी होगी। गेंदबाजों को हम सीधा गेंदबाजी के लिये नहीं कह सकते। हमें यह सब चरणों में करना होगा और यही सबसे अहम है। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल